Friday, September 11, 2026
Newspaper and Magzine


मोहयाल समुदाय अपने बिरादरी के अलावा अन्य समाज को भी समर्पित: विनोद दत्त 

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at February 19, 2023 Tags: , , ,

BOL PANIPAT , 19 फरवरी। मोहयाल सभा पानीपत द्वारा आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जनरल महासभा के अध्यक्ष विनोद दत्त ने कहा कि मोहयाल समुदाय जहां अपनी बिरादरी के उत्थान के लिए कार्य करता है वहीं अन्य समाज के लोगों को भी इस समाज के लोग समर्पित रहते हैं। पानीपत के एसडी कॉलेज में आयोजित समारोह में पूरे देश की विभिन्न मोहयाल सभाओं के प्रधान, महासचिव एवं अन्य पदाधिकारी पहुंचे। अपने संबोधन में विनोद दत्त ने कहा कि मोहयाल समुदाय ने देश को कई जनरल दिये। इसी बिरादरी से जुड़े लोग देश के कई राज्यों के राज्यपाल सहित विभिन्न पदों पर भी रहे। उन्होंने कहा कि यह बिरादरी जहां अपनी बिरादरी की विधवाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करती है वही बिरादरी से जुड़े युवाओं का शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने वाले युवाओं की भी आर्थिक मदद करती है। उन्होंने बिरादरी की सभाओं से जुड़े पदाधिकारियों का आह्वान किया कि वह समाज के अन्य लोगों को भी सभाओं से जोड़ें और उन्हें हरिद्वार, मथुरा वृंदावन में बिरादरी द्वारा बनाए गए मोहयाल आश्रम में लेकर आएं ताकि उन्हें बिरादरी के बारे में विस्तार से पता चल सके। इस अवसर पर जीएमएस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पी के दत्ता, उपप्रधान योगेश मेहता,  महासचिव कर्नल एल आर वैध, सचिव अश्विनी बक्शी, कोषाध्यक्ष अशोक छिब्बर, जीएमएस के सदस्य  ऋत मोहन, 

  विपिन मोहन, विनोद मेहता छिब्बर, रमेश दत्ता, चंद्रशेखर छिब्बर,सतपाल बाली, राजीव बक्शी, अशोक  दत्ता, नीलिमा छिब्बर, तनु  दत्ता, मोहयाल सभा  पानीपत के महासचिव नरेंद्र मेहता छिब्बर, , जगाधरी वर्कशॉप मोहयाल सभा के अध्यक्ष सुरेंद्र मेहता छिब्बर, देवेंद्र छिब्बर,  सतपाल मेहता, के पी मेहता, नवीन वैद्य, लवनीश मेहता, सुनीता मोहन, पूजा मेहता, तनु मेहता सहित भारी संख्या में मोहयाल बिरादरी से जुड़े लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर बिरादरी से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को जीएमएस के अध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया गया। 

Comments