नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर छात्रवृत्ति के लिए आधार बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए समय सारणी जारी.
BOL PANIPAT , 10 अगस्त। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता अनुसूचित जातियां एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा अंत्योदय विभाग द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों की छात्रवृत्ति हेतु एनएसपी पोर्टल पर जिले के शिक्षण संस्थानों के मुखियाओं अधिकारियों व छात्रों के आधार बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन किया जा रहे हैं।

डीसी वीरेंद्र कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2023-24 में शिक्षण संस्थाओं द्वारा नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर छात्रवृत्ति के लिए छात्रों के आवेदन करवाए जाने हैं जिनकी मानक संचालन प्रक्रिया व समय सारणी पोर्टल पर उपलब्ध है उन्होंने सभी शिक्षण संस्थानों के मुखियाओं व नोडल अधिकारियों और छात्रों के आधार बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए समय सारणी जारी की है। 20 अगस्त तक सभी विद्यार्थियों की वेरिफिकेशन की जाएगी और 23 अगस्त तक एचओआई और आईएनओ के द्वारा वेरिफिकेशन की जाएगी। 25 अगस्त तक जिला नोडल अधिकारी की ओर से वेरिफिकेशन होगी।

Comments