Thursday, March 5, 2026
Newspaper and Magzine


जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए सुखदेव नगर रोड व असंध रोड से हटवाया अतिक्रमण.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at January 6, 2024 Tags: , , , , ,

-68 वाहनों के किये चालान

BOL PANIPAT :06 जनवरी 2024, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में शहर को जाम मुक्त करने की दिशा में अतिक्रमण के खिलाफ चलाए अभियान के तहत शनिवार को दूसरे दिन ट्रैफिक पुलिस टीम ने सुखदेव नगर रोड व असंध रोड से अतिक्रमण हटवाया।
शहर यातायात ईस्ट जोन इंचार्ज सब इंस्पेक्टर रामनिवास व वेस्ट जोन इंचार्ज सब इंस्पेक्टर रणबीर मान ने टीम ने साथ सुखदेव नगर मोड़ से सलारगंज गेट तक व लाल बत्ती चौक से असंध रोड पर अनेजा पेट्रोल पंप तक दुकानों के बाहर अवैध तरीके से अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को विशेष रूप से हिदायत देकर दोनों तरफ फुटपाथ पर रखे सामान व खड़े वाहनों को हटवाया गया। इस दौरान फुटपाथ व रोड पर अनाधिकृत रूप से बेतरतीब तरीके से खड़े 66 वाहनों के चालान भी किये गए व अतिक्रमण कर रखे फ्लेक्स बोर्ड इत्यादि सामान को जब्त किया गया।

यातायात उप पुलिस अधीक्षक सुरेश सैनी ने बताया कि उक्त दोनों रोड पर दुकानदार अपनी दुकानों के बाहर काफी दुर तक फुटपाथ पर सामान रखकर व रेहड़ी वाले सड़क पर रेहड़ी लगाकर अतिक्रमण करते है। काफी सारे लोग सड़क किनारे अनाधिकृत रूप से बेतरतीब तरीके से गाड़ी खड़ी कर खरीददारी करते है। इससे जाम की समस्या उत्पन्न होती है और आने जाने वाले राहगिरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़कों पर किसी प्रकार का अतिक्रमण न करें और न ही सड़क को अवरूध करें। शहर को जाम मुक्त करने में जिला ट्रैफिक पुलिस को सहयोग करें।

उन्होंने बताया कि अतिक्रमण हटवाने के साथ ही दुकानदारों को विशेष रूप से हिदायत दी गई है कि वे फुटपाथ व सड़क पर अतिक्रमण न करें। दोबारा अतिक्रमण करने पर निवारक कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी इसके साथ ही सभी मार्केट में अपील की गई है की वे शहर को जाम मुक्त करने में पुलिस का सहयोग करें। जिला पुलिस का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। शहर के सभी रोड़ से अतिक्रमण हटवाया जाएगा।

Comments