Monday, April 27, 2026
Newspaper and Magzine


20 सितम्बर 2022, त्योहारी सीजन में यातायात व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त रखने के लिए पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन (आईपीएस) ने यातायात पुलिस के अधिकारियों की बैठक ले दिये आवश्यक दिशा निर्देश

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 20, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन (आईपीएस) ने आगामी त्योहारों को ध्यान मे रखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम व सुचारु रुप से बनाए रखने के लिए मंगलवार को यातायात पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक लेकर मुस्तैदी से ड्यूटी करने, प्वाइंट पर एलर्ट रहने एवं मार्ग पर जाम न लगने देने बारे आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

पुलिस अधीक्षक महोदय ने मिटींग में यातायात व्यवस्था की बिंदूवार जानकारी लेकर साफ तौर पर निर्देश दिए कि किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा आगामी दिनों मे विभिन्न त्योहार आ रहे है। त्योहारी सीजन पर ख़रीददारी करने के लिए लोग बाजारों की तरफ रुख करते है, जिससे बाजारों में सामान्य से ज्यादा भीड़ हो जाती है। इससे शहर मे जीटी रोड सहित बाजारों मे जाम की स्थिति उत्पन्न होने का अंदेशा रहता है। इसलिए समय रहते यातायात को सुचारु रुप से चलाने के लिए आवश्यक कदम उठाये। यातायात नियमों की उल्लंघन करने वालो के खिलाफ कार्यवाही करे, संदिग्ध वाहन चालकों की गहनता से चेकिंग करे, जीटी रोड़ सहित वर्जित पार्किंग एरिया मे वाहनों को खड़ा ना होने दे उल्लंघन करने वालो के खिलाफ कार्रवाई अमल मे लाए। 1095 से प्राप्त होने वाली कॉल पर तुरंत मौके पर पहुँचकर यातायात को सुचारु रुप से चलाए।

अतिक्रमण से निपटने के लिए

पुलिस अधीक्षक ने यातायात अधिकारियों को निर्देश दिए कि जीटी रोड सहित मुख्य बाजारों में आमजन को जाम की समस्या से निजात दिलाने की दिशा में प्रयत्न करते हुए नगर निगम के अधिकारियों के साथ दुकानदारों को अतिक्रमण के संबध में जागरूक करें। बाजारों में दुकान के बाहर रोड पर सामान रखकर अनाधिकृत रूप से अतिक्रमण कर लेते है। त्योहारी सीजन पर तो बाजारों में सामान्य से ज्यादा भीड़ होगी। अतिक्रमण की वजह से जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। नगर निगम के अधिकारियों के साथ दुकानदारों को जागरूक करें, इसके बाद भी कोई उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कार्यवाही अमल में लाए।

पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन (आईपीएस) ने कहा कि ईमानदारी से ड्यूटी करते हुए यातायात को सुमग बनाने की दिशा मे जो भी प्रयास आवश्यक हो वह करें। इस दौरान उन्होंने यातायात अधिकारियों व कर्मचारियों से यातायात व्यवस्था के दौरान उत्पन्न होने वाली समस्याओं के संबंध मे भी जानकारी लेकर मौके पर ही समाधान किया। यातायात व्यवस्था के दौरान यातायात स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार करने वालो के विरुद्ध कानूनी प्रक्रिया अमल मे लाने के भी निर्देश दिये।

बैठक में उप-पुलिस अधीक्षक यातायात संदीप, बाबरपुर ट्रैफिक थाना प्रभारी सब-इंस्पेक्टर सुरेश, शहर ट्रैफिक ईस्ट इंचार्ज इंस्पेक्टर रोशनलाल, शहर ट्रैफिक वेस्ट इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर रामकुमार, ट्रैफिक समालखा इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर राजेश, समालखा टीएसी इंचार्ज एएसआई सतीश व ट्रैफिक कंट्रोल रूम में तैनात मुख्य सिपाही प्रवीन कुमार मौजूद रहे।

Comments