युवक पर लाठी, डंडों से हमला करने का छठा आरोपी गिरफ्तार
BOL PANIPAT , 07 फरवरी: थाना तहसील कैंप पुलिस ने अशोक नगर में घर में घुसकर युवक पर लाठी, डंडो से हमला कर गंभीर चोट मारने के छठे आरोपी को रविवार शाम को गीता कॉलोनी से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान शांति कॉलोनी निवासी हिमांशु के रूप में हुई है।
थाना तहसील कैंप प्रभारी इंस्पेक्टर बलजीत ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके पांच साथी आरोपी सुभाष कॉलोनी निवासी प्रीतम, रजनीश, प्रीत विहार निवासी मोहित, इंसार बाजार निवासी संजय और दिनानाथ कॉलोनी निवासी रोहित के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पुलिस ने सोमवार को पूछताछ के बाद आरोपी हिमांशु को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके पांच आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त दो डंडे बरामद कर पांचो आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है।
यह है मामला :
थाना तहसील कैंप में अशोक नगर तहसील कैंप निवासी महिला साजिदा पत्नी परमीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 4 फरवरी की रात वह अपने पति परमजीत सिंह के साथ घर में सो रही थी। चाचा ससुर नरेंद्र सिंह भी अपने कमरे में सोए हुए थे। देर रात करीब 12:30 बजे 10 से 12 युवक घर के मैन दरवाजे को तोड़कर अंदर घुस आए। उन सभी के हाथों में लाठी, डंडे और रॉड थी। आरोपियों ने उसके पति परमजीत को पीटना शुरू कर दिया। पीटते हुए आरोपी उसके देवर अमनदीप के बारे में पूछ रहे थे। दो युवकों ने परमजीत के पैर दरवाजे की ईटो की फड़ी पर रखा और रॉड से वार किए। इसके बाद बाए हाथ पर डंडे से वार किए। एक युवक पीटते हुए की वीडियों बना रहा था। उसने और चाचा ससुर नरेंद्र सिंह ने परमजीत को बचाने की कोशिश की तो एक आरोपी ने उसके सिर के बाल पकड़ कर धक्का दे दिया और चाचा ससुर नरेंद्र सिंह को कमरे में बद कर दिया। वह हमलावरों के पैरो में गीरकर गिड़गिड़ाती रही लेकिन आरोपी उसके पति परमजीत को घसीट-घसीट कर पीटते रहे। उसने बाहर गली में जाकर बचाव का शोर किया। पड़ोस के लोग गली इक्कठा होने लगे तो आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। धमकी देकर गए है कि आज तो बच गए आगे परमजीत व अमनदीप को जांन से मार देगे। परमजीत को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लेकर जहा डॉक्टर ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए कल्पना चावला हस्पताल करनाल के लिए रैफर कर दिया। उन्होंने परमजीत का ज्यादा खून बहता देखकर पानीपत में ही एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल कराया।
हमला करने वालों में प्रीतम सरदार, अंशुल मलिक, गोलू, संजीत, सपाटा और इनके अन्य कई साथी आरोपी थे। आरोपी प्रीतम सरदार ने परमजीत को पीटते समय की वीडियों अपने वॉटसअप स्टेटस पर भी लगा रखी है। थाना तहसील कैंप में साजिदा की शिकायत पर बीएनएस की धारा 115, 117(2), 190, 191(3), 324(4), 351(3), 331(7) के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments