सम्मेलन की तैयारी के लिए महाराणा प्रताप सभा गांव-गांव और कॉलोनी में घर-घर जाकर के लोगों को निमंत्रण देगी
BOL PANIPAT : महाराणा प्रताप क्षत्रिय सभा कार्यकारिणी की एक बैठक राजपूत धर्मशाला पानीपत में सभा के वरिष्ठ उप प्रधान सतपाल राणा के अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें कई प्रस्ताव पास किए गए। कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए सतपाल राणा ने कहा है कि बहुत जल्द ही पानीपत जिले का राजपूत परिवार मिलन समारोह धर्मशाला में आयोजित किया जाएगा। जिसमें समाज के सभी युवा वर्ग बुजुर्ग और माता बहने अपने-अपने परिवारों के साथ शामिल होंगे ।इस सम्मेलन की तैयारी के लिए महाराणा प्रताप सभा के कार्यकारिणी गांव गांव और कॉलोनी में घर-घर जाकर के लोगों को निमंत्रण देगी और समाज के सभी प्रतिष्ठित लोगों की बैठक करके समाज की समस्याओं का हल करने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर सभा के अध्यक्ष ओमकार राणा, अनुशासन समिति के अध्यक्ष राजकुमार राणा, निर्माण समिति के अध्यक्ष राम सिंह राणा, और धर्मपाल राणा, मैनेजर वीरेंद्र सिंह राणा, एडवोकेट आनंदपाल राणा ,एडवोकेट टी पी चौहान ,एस के कंवर, महासचिव यशपाल राणा, जसवीर राणा ,पिंटू राणा, गौरव राणा ,अभिषेक राणा आदि लोग उपस्थित रहे

Comments