Friday, May 1, 2026
Newspaper and Magzine


लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढऩे वाले विद्यार्थी कामयाबी की बुलंदियां छुते है: उपायुक्त

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at May 11, 2023 Tags: , , , , ,

बुनियाद कार्यक्रम राज्य सरकार की बेहतरीन पहल
उपायुक्त ने स्कूली बच्चों को सम्मानित कर बढ़ाया हौसला

BOL PANIPAT , 11 मई। जीटी रोड स्थित आर्य महाविद्यालय के सभागार में राज्य सरकार के बुनियाद कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उपायुक्त वीरेन्द्र कुमार दहिया ने कहा कि जो बच्चे बगैर लक्ष्य के शिक्षा के क्षेत्र में भाग्य आजमाते हैं वे जिंदगी की दौड़ में पिछड़ जाते हैं। लक्ष्य निर्धारित करके आगे बढऩे वाले बच्चे हमेशा कामयाबी की बुलंदियों को छूते हैं। बुनियाद कार्यक्रम सरकार की बेहतरीन पहल है आने वाले समय में इसके बेहतरीन परिणाम देखने को मिलेंगे। इस मौके पर उपायुक्त ने जिले के एक दर्जन प्रतिभाशाली स्कूली बच्चों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप दहिया ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलीत करके किया गया।
उपायुक्त ने कहा कि गुरु और शिष्य का गहरा सम्बंध है। गुरु बच्चों को हर गलती पर डाटकर इस कदर पारंगत बनाता है जिसका शिष्य को बहुत समय बाद पता चलता है। गुरु अपने शिष्यों को वो रास्ते बताता है जो बागे चलकर कामयाबी के द्वार खेलता है।
  उपायुक्त ने कहा कि गुरु हर जाति, धर्म, समुदाय से ऊपर उठकर अपने शिष्यों को शिक्षित करता है। आज हमारे समक्ष बहुत से ऐसे क्षेत्र हैं जिनमें मेहनत की बदौलत नाम व कामयाबी दोनों को हासिल किया जा सकता है। बच्चों को अपनामन पसंद क्षेत्र का चयन कर उस पर फोक्स करना चाहिए और मेहनत करके अपने लक्ष्य को हासिल करना चाहिए।

    उपायुक्त ने कहा कि कई देशों में स्कूलों में पढऩे वाले बच्चे पढाई के साथ-साथ रोजगार भी करते हैं। अध्यापकों को बच्चों में संस्कार देकर उन्हें आगे बढ़ाने चाहिये ताकि उनकी बुनियाद मजबुत रहे। उपायुक्त ने बताया कि  बताया कि राज्य सरकार का बुनियाद कार्यक्रम ऐसा कार्यक्रम है जिसमें बच्चों का भविष्य सुरक्षित रहता है। कार्यक्रम में बच्चों ने बेहतरीन सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर स्कूली बच्चों का हौसला बढ़ाया। इस मौके पर शिक्षा विभाग के प्राचार्य, खण्ड शिक्षा अधिकारियों के अलावा विकल्प फांउडेशन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Comments