Saturday, May 23, 2026
Newspaper and Magzine


नशे की लत पूरी करने के लिए अपने ही घर से चुराए सोने चांदी के जैवरात.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 3, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 3 मई 2022, नशे की लत पूरी करने के लिए अपने ही घर से चुराए सोने चांदी के जैवरात. पुलिस टीम ने आरोपी को काबू कर चोरीशुदा सोने की 4 अंगूठी, एक जोड़ी कानों के टोपस, एक मंगलसूत्र, एक हार व चांदी की तीन जोड़ी पाजेब, एक जोड़ी चुटकी, एक हाथ फूल किया बरामद। सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया उनकी टीम ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी शैंकी पुत्र बालकिशन निवासी सनौली खुर्द को सोमवार शाम बलजीत नगर नाके के पास से काबू किया। आरोपी शैंकी ने नशे की लत पूरी करने के लिए फरवरी में अपने ही घर से सोने व चांदी के जैवरात चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी चोरीशुदा जैवरात को बेचने की फिराक में सोमवार की शाम ग्राहक की तलाश में घूम रहा था। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर दंबिस देकर आरोपी को सनौली रोड पर बलजीत नगर नाका के पास से जैवरात सहित गिरफ्तार किया। चोरी की उक्त वारदात बारे आरोपी के खिलाफ उसके पिता बालकिशन की शिकायत पर थाना सनौली में मुकदमा दर्ज है।

इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया गिरफ्तार आरोपी शैंकी से अन्य वारदातों बारे गहनता से पुछताछ करने पर आरोपी ने करीब 15 दिन पहले पट्टीकल्याणा से एक बाइक चोरी करने व छोटू राम चौक के नजदीक एक बाइक सवार युवक से मारपीट कर मोबाइल फोन व 500 रूपए छीनने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की वारदात बारे थाना समालखा में जोगिंद्र पुत्र रमेश निवासी अटेला सोनीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। वही स्नैचिंग की वारदात बारे थाना किला में खुशी राम पुत्र पाला राम निवासी हनुमान कॉलोनी पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया एक अन्य मुकदमें में किशनपुरा चौकी पुलिस द्वारा आरोपी शैंकी को गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी की उक्त बाइक व छीना गया मोबाइल फोन बरामद किया जा चुका है।

पुलिस टीम ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा सोने की 4 अंगूठी, एक जोड़ी कानों के टोपस, एक मंगलसूत्र, एक हार व चांदी की तीन जोड़ी पाजेब, एक जोड़ी चुटकी, एक हाथ फूल बरामद कर आरोपी शैंकी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से आरोपी को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।चोरी की उक्त वारदात बारे आरोपी के खिलाफ उसके पिता बालकिशन की शिकायत पर थाना सनौली में मुकदमा दर्ज है .

थाना सनौली में बालकिशन पुत्र दुर्गादास निवासी झाम्बा कॉलोनी सनौली खुर्द ने शिकायत देकर बताया था कि 1 फरवरी को वह किसी काम से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान उसका लड़का शैंकी घर में रखी अलमारी का ताला तोड़कर करीब 6 तोला सोना व 20 तोले चांदी के जैवरात चोरी करके ले गया। शैंकी के खिलाफ पहले भी चोरी के मुकदमें दर्ज है। शैंकी कुछ समय पहले ही जेल से बेल पर बाहर आया था। थाना सनौली पुलिस ने बालकिशन की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ चोरी की धारा 454,380 के तहत मकुदमा दर्ज कर आरोपी की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments