प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर आज पूरे विश्व ने योग को अपनाया है : प्रमोद कुमार विज
BOL PANIPAT : 15 जून। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिला में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी योग दिवस पूरे विश्व एवं भारतवर्ष में उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है। हरियाणा सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों के उपलक्ष्य में स्थानीय शिवाजी स्टेडियम में विशेष योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस संबंध में 20 जून को पूर्ण रिहर्सल भी की जाएगी।
सोमवार को स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम में पानीपत शहरी विधायक प्रमोद कुमार विज ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि वे अपने स्वास्थ्य की चिंता करें और सकारात्मक रूप से योग को अपनाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर आज पूरे विश्व ने योग को अपनाया है।
डीसी डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए जिला प्रशासन की ओर से उन्हें बधाइयां भी प्रेषित की और कहां की योग को दैनिक जीवन में उतरकर हम जीवन में विभिन्न बदलाव ला सकते हैं योग मन के साथ-साथ तन को भी तंदुरुस्त रखता है। उन्होंने जिलेवासियों से योग मैराथन एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में बढ़-चढक़र भाग लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम के बाद विधायक प्रमोद विज ने योग मैराथन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. राजकपूर ने बताया कि योग दिवस के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सोमवार को योग मैराथन का आयोजन किया गया। यह मैराथन स्टेडियम से आरंभ होकर मॉडल टाउन तक वापिस स्टेडियम पहुंची। हरियाणा योग आयोग के वरिष्ठ सदस्य डॉ मनीश कुकरेजा ने मुख्य अतिथि प्रमोद विज व उपायुक्त डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ जी को हरियाणा योग आयोग की काफी टेबल बुक तथा अन्य अतिथियों को योग आयोग की पत्रिका भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके साथ आए कुलविंदर जी ने सभी योगासन प्रस्तुति करने वाले प्रतिभागियों की भूरी भूरी प्रशंसा कर मनोबल बढ़ाया।
जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त डॉक्टर हरीश कुमार वशिष्ठ ने विधायक प्रमोद कुमार विज को पौधा भेंट किया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, जिला परिषद की चेयरपर्सन ज्योति शर्मा, सांसद प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा, एडीसी अंकित चौकसे, सीईओ जिला परिषद डॉक्टर किरण सिंह, एसडीएम मनदीप कुमार, सीटीएम टीनू पोसवाल, जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलित कर किया गया।

Comments