आज यूथ वीरांगनाएं संस्था ने बच्चों के संग मनाया विश्व मातृत्व दिवस।
BOL PANIPAT : आज यूथ वीरांगनाएं संस्था ने छोटे छोटे बच्चों के संग बरसत रोड स्थित स्कूल में मातृत्व दिवस मनाया। इस कार्यक्रम में बच्चों ने कई तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लिया। जिसका मुख्य विषय मां रखा गया। इस अवसर पर ग्रीटिंग कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता, गायन प्रतियोगिता ,नृत्य प्रतियोगिता व रंगोली प्रतियोगिता की गई । जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को मेडल्स व विजेताओं को ट्राफी देकर संस्था द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्था की जिलाध्यक्ष बृजबाला ने बच्चों को अच्छा खेलने, अच्छा पढ़ने व अच्छा खाने के लिए प्रेरित किया व उन्होंने बच्चों को अपने से बड़ों का सम्मान करने सुबह–सवेरे उनके पांव छूकर बड़ों का आशीर्वाद लेने के लिए प्रेरित किया।
मुख्यातिथि दुष्यंत भट्ट ( जिलाध्यक्ष बीजेपी) ने संस्था के कार्यों की सराहना की व अपनी मौजूदगी से बच्चों का मनोबल बढ़ाया। इस अवसर पर एम० आर० एस० विद्या मंदिर की प्रधानाचार्या समीक्षा सेठी ने संस्था के कार्यों की प्रशंसा की व बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर संस्था ने कुछ महिलाओं को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया।
इस अवसर पर यूथ वीरांगनाएं संस्था की जिला उपाध्यक्ष ज्योति सैनी व संस्था के सदस्य कोमल अरोड़ा, गीता छाया, प्रिया गाबा, अभी बरेजा, अंजली खुराना , बरखा व लव्या मौजूद रहे। इसके इलावा स्कूल के सभी अध्यापकगण व चेयरपर्सन परवीन सेठी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Comments