Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


भारत देश को 2047 तक विश्व गुरू बनाने में आज के बच्चों का रहेगा अहम योगदान: मंत्री महीपाल ढांडा

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at August 7, 2025 Tags: , , , , ,

सभी बच्चों को भारत देश को  2047 तक विश्व गुरू बनाने के लिये अभी से लेना चाहिये संकल्प: मंत्री महीपाल ढांडा

शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने आर्य बाल भारती स्कूल के हिन्दूस्तान स्काउट एंड गाइड के प्रदेश में प्रथम रहे 8 बच्चों को किया पुरस्कृत

BOL PANIPAT , 7 अगस्त । पानीपत के जीटी रोड स्थित आर्य बाल भारती पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को हिन्दूस्तान स्काउट एंड गाइड के गत माह प्रदेश में प्रथम रहे आठ बच्चों के सम्मान में अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता आर्य बाल भारती स्कूल के प्रधान आर्य रणदीप कादियान ने की। स्कूल में पहुंचने पर मंत्री महीपाल ढांडा का स्कूल प्रबंधन समिति, स्टाफ व बच्चों ने फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने हरियाणा में प्रथम रहे हिन्दूस्तान स्काउट एंड गाइड के आठ बच्चों को सर्टिफिकेट व स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया और शुभकामनाएं दी।
शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने बच्चों का मार्ग दर्शन करते हुए कहा कि भारत देश ने हमेशा दूनिया को देना का काम किया है और दूनिया से कभी कुछ नहीं लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्ग दर्शन में भारत देश को 2047 तक विश्व गुरू बनाने का लक्ष्य रखा गया है। जब हम देश की आजादी की 100वीं वर्षगांठ बना रहे होगे तो 2047 में भारत दूनिया की सबसे बढी शक्ति होगा।
मंत्री ने कहा कि देश को विश्व गुरू बनाने में आज के इन्हीं बच्चों का सबसे बढा योगदान रहेगा। इसलिये सभी बच्चों को अभी से अपने देश को विश्व गुरू बनाने का संकल्प लेना चाहिये। इसके लिये बच्चों को पूरी मेहनत व लग्न से पढाई करते हुए निरंतर आगे बढते रहना है। बच्चे किसी भी क्षेत्र में जो भी काम करे तो उसमें अपना 100 प्रतिशत देते हुए उस क्षेत्र में परफेक्ट बनना है। अपने गुरूजनोंं का सम्मान करना है और जीवन में तरक्की हासिल करके अपने माता-पिता के सपने को साकार करना है। मंत्री महीपाल ढांडा ने बच्चों से आहवान किया कि वे यह संकल्प ले कि मैं अपने भारत देश को विश्व गुरू बनाऊगा। जब सभी बच्चे यह संकल्प लेंगे तो भारत निश्चित तौर पर 2047 में विश्व गुरू होगा।
स्कूल के प्रधान आर्य रणदीप कादियान ने कहा कि स्कूल के हिन्दूस्तान स्काउट एंड गाइड के आठ बच्चें प्रदेश में प्रथम रहे है, जिसमें परिक्षित, वीर, भविष्य, अनुभव ओबामा, पार्थ, भव्य व आदित्य शामिल है। मंत्री महीपाल ढांडा ने आज इन बच्चों को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया है। इन बच्चों को ऐसी  ट्रैनिंग दी जाती है कि किसी भी आपदा के समय यहीं बच्चे लोगों की मदद कर सके। कार्यक्रम का मंच संचालन उपप्राचार्य जगदीश चहल ने किया। स्कूल के प्राचार्य डा. अशोक आर्य व हिन्दूस्तान स्काउट एंड गाइड के जिला सचिव विनोद वत्स ने जानकारी दी। इस अवसर पर स्कूल के मैनेजर जसबीर गवालडा, कैशियर महताब मलिक, सदस्य दिपांशु जागलान एडवोकेट, राहुल बुडशाम सरपंच पति,मास्टर सुभाष चंद्र, पवन आर्य प्रिंसीपल सहित काफी संख्या में गणमान्य व्यक्ति, स्कूल स्टाफ व विद्यार्थी मौजूद रहे।

Comments