Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां अंतिम चरण में : उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 15, 2025 Tags: , , , ,

जिला सचिवालय पार्क में सोमवार को दिया जाएगा अधिकारियों कर्मचारियों को योग प्रशिक्षण

BOL PANIPAT ,15 जून। शिवाजी स्टेडियम मे 21 जून को 11 वे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर प्रशासन द्वारा बेहतर प्रयास किए जा रहे हैं।
उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया ने बताया कि योग का यह कार्यक्रम बहुत ही बेहतर और शानदार रहेगा। इसको लेकर तैयारियां को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
योगा कॉर्डिनेटर डॉक्टर संजय राजपाल ने बताया कि सोमवार को सवेरे 7 बजे जिला सचिवालय के पार्क में विभागों के अधिकारियों को योग प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इस प्रशिक्षण मेंअंतर्राष्ट्रीय योग प्रोटोकॉल को फॉलो किया जाएगा।
डॉक्टर संजय राजपाल ने बताया कि सोमवार को ही एनसी कॉलेज आफ इंजीनियरिंग में योग संगोष्ठी का भी 11बजे आयोजन किया जाएगा इसमें एनसी कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग के डीन, प्रिंसिपल व अन्य भागीदारी करेंगे।
उन्होंने बताया कि 20 जून को योग की अंतिम रिहर्सल की जाएगी। इसको लेकर भी ड्यूटियां लगाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

Comments