यातायात पुलिस ने जीटी रोड़ टोल प्लाजा पर 50 से अधिक वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाकर वाहन चालकों को किया जागरूक
-धुंध के दौरान वाहन चलाते समय बरते विशेष सावधानी
BOL PANIPAT , 02 जनवरी : पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के कुशल नेतृत्व में जिला यातायात पुलिस धुंध में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पर्यासरत है। इसी कड़ी में यातायात थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर अनिल की टीम ने शुक्रवार को जीटी रोड़ टोल प्लाजा पर 50 से अधिक वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाकर वाहन चालकों को जागरूक किया।
यातायात थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर अनिल ने बताया कि आने वाले दिनों में मौसम में कोहरे व धुंध के चलते सड़कों पर दृश्यता कम होगी। ऐसे में सड़कों पर वाहन का प्रयोग करते समय अधिक सावधानी बरतनी होगी। वाहन मालिक एवं चालक अपने-अपने वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर जरूर लगाएं। धुंध के मौसम में रिफ्लेक्टिव टेप बहुत ही कारगर साबित होती है।
धुंध के दौरान वाहन चलाते समय निम्न बातों का रखें ध्यान;
– वाहनों के बीच उचित दूरी बनाए रखें
– गाड़ी चलाते समय इंडिकेटर को भी ऑन रखें ताकि दूसरे वाहन को भी आपके वाहन का पता चल सके
– कोहरे के दौरान यात्रा करते समय वाहन चालक लो-बीम हेड लाइट का इस्तेमाल करें, धुंध में हाई-बीम हेड लाईट कारगर नहीं होती है। यदि कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम हो जाती है तो ऐसी स्थिति में फॉग लाइट का उपयोग अवश्य करें
-विजिबिलिटी बेहद खराब होने की स्थिति में वाहन चालक सड़क पर पेंट की गई लाइन को गाइड के रूप में उपयोग करते हुए वाहन चलाएं
– धुंध के दौरान गाड़ियों की गति सीमा नियंत्रित रखें, मोबाइल फोन, म्यूजिक सिस्टम का उपयोग करने से बचें
– घना कोहरा होने पर सुरक्षित स्थान पर वाहन को रोककर धुंध कम होने तक प्रतीक्षा करें
– बाहर की आवाज का ध्यान रखने के लिए वाहनों के शीशे थोड़ा नीचे रखें
इमरजेंसी स्टाप होने पर, जहां तक संभव हो सड़क से नीचे वाहन को उतारें
– ओवरटेकिंग नहीं करने के अतिरिक्त लेन बदलने, फ्री-वे और व्यस्त सड़कों पर वाहन रोकने से बचें

Comments