Wednesday, April 29, 2026
Newspaper and Magzine


खेतों में चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़. दो आरोपी गिरफ्तार. पांच वारदातों का खुलासा.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at December 6, 2025 Tags: , , , , ,

-ट्यूबवेल से केबल व स्टार्टर चोरी करते थे, 30 किलो तांबा व 53 किलो केबल बरामद.

BOL PANIPAT , 06 दिसंबर : पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के कुशल नेतृत्व में थाना बापौली पुलिस टीम ने खेतों से ट्यूबवेल की केबल व स्टार्टर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर शुक्रवार शाम को गिरोह के दो आरोपियों को गांव खोजकीपुर कलां से गिरफ्तार किया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों से खेतों में चोरी की 5 वारदातों को खुलासा हुआ है। आरोपियों की पहचान खोजकीपुर कलां गांव निवासी अजीत व रणवीर के रूप में हुई है। दोनों आरोपी संगे भाई है।

डीएसपी नवीन संधू ने शनिवार को जिला सचिवालय स्थित पुलिस विभाग के सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि थाना बापौली पुलिस टीम को शुक्रवार शाम को सूचना मिली थी की खोजकीपुर कला गांव में एक घर में फराली जलाई जा रही है, जिससे काला घुआ निकल रहा है। सूचना पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जल रही पराली को कुरेद कर देखा नीचे केबल के निकली तांबा तार मिली। पुलिस ने आग जला रहे दोनों युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान अजीत व रणवीर पुत्र शिवलाल निवासी खोजकीपुर के रूप में बताई।
केबल बारे पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने अपने दो अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर 4 दिसंबर की रात रायमाल (रमाल) गांव के खेतों में 12 टयूबवेल से उक्त केबल चोरी करने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना बापौली में रायमाल गांव निवासी सरिता पत्नी पिंकूराम की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

डीएसपी नवीन संधू ने बताया कि पुलिस टीम ने घर में साथ बने कमरे में जाकर देखा भारी मात्रा में केबल मिली। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपियों ने शहरमालपुर, मतरौली व बिहौली गांव खेतों से ट्यूबवेल की केबल व स्टार्टर चोरी की 4 अन्य वारदातों को अंजाम देने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदातों बारे थाना बापौली में अभियोग दर्ज है।

रेकी कर वारदात को अंजाम देते

आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया वह और फरार उनके दो अन्य साथी आरोपी दिन के समय खेतों की रेकी कर रात में मिलकर ट्यूबवेल की केबल व स्टार्टर चोरी करते थे। इसके बाद तार को जलाकर तांबा निकालकर उसे बेच देते थे।
आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया उन्होंने शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए एकाएक उक्त चोरी की है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 30 किलो तांबा व 53 किलो केबल बरामद कर शनिवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही चोरी की वारदातों में शामिल फरार इनके साथी आरोपियों के ठीकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।

Comments