Saturday, April 25, 2026
Newspaper and Magzine


ट्रांसपोर्ट आयुक्त एवं सचिव टीएल सत्यप्रकाश ने की प्रदेश के उपायुक्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at May 16, 2025 Tags: , , , ,

-समीक्षा बैठक में समस्याओं के समाधान को लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

-अधिकारी अपने  विभागों की पेंडेंसी का जल्द से जल्द करें निस्तारण: उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया

-नगराधीश टीनू पोसवाल ने सीएम विंडो पर आई समस्याओं पर की समीक्षा बैठक

BOL PANIPAT , 16 मई। हरियाणा सरकार के ट्रांसपोर्ट विभाग के आयुक्त एवं सचिव टीएल सत्यप्रकाश ने शुक्रवार को जन संवाद, समाधान शिविर से प्राप्त हुई जन समस्याओ की वीडियो कांन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश भर के डीसी के साथ समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि हमें नागरिकों की समस्याओं का शत प्रतिशत समाधान करना है। इसमें किसी भी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सभी उपायुक्तों को समस्याओं पर फोकस करने के निर्देश दिए। उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया ने अधिकारियों से एक-एक करके उनके विभागों की सभी पेंडिंग समस्याओं का ब्यौरा लिया और अति शीघ्रता से उनका निस्तारण करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने बताया कि जन संवाद समाधान शिविर के तहत प्राप्त होने वाली जन समस्याओं का हमारे द्वारा ही निस्तारण होना है इसमें देरी क्यों लग रही है। उपायुक्त डॉ. विरेंदर कुमार दहिया ने कांफ्रेंस के बाद अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे  निर्धारित समय अनुसार अपनी समस्याओं का निस्तारण करें इससे काम का भार भी काम होगा और आम जन संतुष्ट भी होगा।
  उपायुक्त ने बताया कि अधिकारियों को और गम्भीरता से कार्य करना होगा। उन्होंने जिन विभागों की पेडेंसी बचती है उन्होंने जल्द से जल्द दूर करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री के दिशा निर्देश पर ये कार्यक्रम आयोजित किये गये हैं इनमें जो समस्याएं आम जन द्वारा प्रस्तुत की गई हैं उनकी बारिकियों को समझ कर उन पर कार्य करना होगा। उपायुक्त ने कहा कि उनकी मनसा पानीपत को समस्याओं से मुक्त करने की रही है। वे समस्या मुक्त पानीपत देखना चाहते हैं। यह सब अधिकारियों की ईमानदारी पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि जब तक वे रूचि नही लेंगे जनसंवाद और समाधान शिविर में आई समस्याओं का समाधान कैसे होगा।
    उन्होंने कहा कि जनसंवाद और समाधान शिविर से जुड़ी समस्याओं का हमें तत्परता से समाधान करना है। उपायुक्त ने जिन विभागों की समस्याएं बचती हैं उनके समाधान न होने का कारण जाना व तत्परता से समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिन विभागों की समस्याओ का निष्तारण नही हो पाया एक-एक करके ब्यौरा अधिकारियों से लिया।

नगराधीश टीनू पोसवाल ने सीएम विंडो पर आई समस्याओं पर समीक्षा बैठक की व अनेकों विभागों के अध्यक्षों को सप्ताह भर में विभाग से जुड़ी समस्याओं के समाधान करने के निर्देश दिए। इस मौका पर निगम संयुक्त आयुक्त डॉ संजय,जिला परिषद सीईओ डॉक्टर किरण सिंह, नगराधीश टीनू पोसवाल, सीएमओ विजयपाल मलिक, डीएसपी हेडक्वार्टर सतीश वत्स, डीडीए आत्माराम, एसडीओ पशु पालन विभाग डॉक्टर श्री भगवान के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments