Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में किया पौधारोपण

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at February 15, 2024 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल में बसंत पंचमी का उत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर नन्हें मुन्ने विद्यार्थी और शिक्षक पीले रंग की वेशभूषा धारण करके विद्यालय आए। सर्वप्रथम विद्या की देवी मां सरस्वती को पुष्प अर्पित करके वंदना की। तत्पश्चात बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने भाषण, कविता और गीतों के माध्यम से बसंत पंचमी का महत्व बताया। छात्राओं ने मां सरस्वती शारदे नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। उसके बाद बच्चों ने पतंगबाजी की ओर पौधारोपण भी किया। अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या ऋतु सिंह ने सभी को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं दी और बसंत पंचमी पर मां सरस्वती की आराधना का महत्त्व बताया। उन्होंने कहा कि बच्चों को दैनिक जीवन में भी धार्मिक क्रिया कलापों में बढ़ चढ़ कर भाग लेना चाहिए,इससे बच्चे संस्कारवान बनते हैं और जीवन में सफलता प्राप्त करते हैं। विद्यालय के चेयरमैन अतुल जैन ने भी बसंत पंचमी की बधाई देते हुए कहा कि मां सरस्वती की पूजा करने से बुद्धि और सकारात्मकता का विकास होता है। इस अवसर पर वायस चेयरमैन युवराज जैन,मैनेजर बलराम शर्मा,मुस्कान जैन,शिक्षक और गैर शिक्षक स्टाफ और सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Comments