भारतीय पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले को दी श्रद्धांजलि.
BOL PANIPAT : स्थानीय जी. डी. गोयनका में भारत की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई गई इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन श्री अतुल जैन,प्रधानाचार्या ऋतु सिंह, मैनेजर बलराम शर्मा और सभी अध्यापक उपस्थित रहे । सभी ने सावित्री बाई की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि दी। अतुल जैन ने सावित्रीबाई के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्होंने अपने जीवन में कठिन परिस्थितियों का सामना करके स्त्री शिक्षा के प्रति समाज में जागृति पैदा की।प्रधानाचार्या ऋतु सिंह ने कहा कि हम उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में फैली कुरीतियों का विरोध करके समाज और देश की सेवा में अपना योगदान देना चाहिए ।

Comments