Friday, April 24, 2026
Newspaper and Magzine


एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में पुलवामा में शहीद हुए वीर जवानों को दी गई भाव पूर्ण  श्रद्धांजलि 

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at February 14, 2023 Tags: , , , ,

दिया जलाकर शहीद वीर जवानों की गौरव गाथा को नम आँखों से किया गया याद
कॉलेज के वाईआरसी, एनएसएस, एनसीसी कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों ने स्वयं की पहल पर किया कार्यक्रम का आयोजन
देश इन वीर जवानों के असाधारण बलिदान का सैदेव ऋणी रहेगा: डॉ अनुपम अरोड़ा

BOL PANIPAT : एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में यूथ रेड क्रॉस, एनएसएस एवं एनसीसी यूनिट्स के कार्यकर्ताओं और कॉलेज केछात्र-छात्राओं ने स्वयं की पहल पर अपने प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा और प्राध्यापकों प्रो प्रवीन खेरडे, डॉ एसके वर्मा, डॉ(लेफ्टिनेंट) बलजिंदर सिंह, प्रो मयंक अरोड़ा को साथ लेकर पुलवामा हमले में शहीद हुए भारत के वीर जवानों को श्रद्धांजलि  देते हुए नम आँखों से याद किया और उनकी आत्मा की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन रखा. सम्पूर्ण कार्यक्रम के सूत्रधार एमए के छात्र विशाल रहे. उनके साथ शीतल, ऋतु, चेतना, पूजा, अंजू, अन्नू, साक्षी, मानसी, शीतल, मनीषा, निकिता, निशा आदि ने भी शहीदों पर पुष्प अर्पित किये. प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने मौके पर उपस्थित सभी विद्यार्थियों औरप्राध्यापकों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ दिलाई. बाद में कॉलेज प्रांगण में एक नन्हा दिया जलाकर शहीद जवानों की गौरव गाथा को नम आँखों से याद किया गया. विदित रहे की 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों ने विस्फोटकों से लदे वाहन से सीआरपीएफ जवानों की बस को टक्कर मार दी थी जिसमेंदेश के 40 जवान शहीद हुए थे.
पवन गोयल प्रधान एसडी पीजी कॉलेज ने अपने सन्देश में कहा कि14 फरवरी 2019 का काला दिन आज तक भारतीयों की चेतना में है. आज ही के दिन हमारे जवानों की शहादत पर पूरे देश की आंखों में आंसू थे. दोपहर के समय आतंकियों ने वीर जवानों के काफिले पर हमला कर पूरे देश को सकते में डाल दिया था और इस हमले में देश के 40 जवानों ने अपनी शहादत दी थी. आज इस घटना को चार साल हो गए है परन्तु हमारे दिलों में पुलवामा हमले का दर्द अब भी मौजूद है और इसीलिए आज इन जवानों को श्रद्धांजलि दी जा रही है. छात्र-छात्राओं और प्राध्यापकों द्वारा इन शहीदों को याद करने का सन्देश जब समाज और सैनिकों तक पहुंचेगा तो उन्हें इस बात की तस्सल्ली होगी कि देश भविष्य अब सुरक्षित हाथों में है. वैलेंटाइन दिन को भुला कर शहीदों को याद करने का जज्बा दिखाकर इन छात्र-छात्राओं और एनएसएस कार्यकर्ताओं ने उन्हें अभिभूत कर दिया है.
प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने कहा कि देश इन वीर जवानों के असाधारण बलिदान का सैदेव ऋणी रहेगा. राष्ट्र इन जवानों के प्रति कृतज्ञ है और आतंकवाद को हराने और खत्म करने का संकल्प लेकर ही हम अपने शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि  दे सकते है. कॉलेज के युवाओं में छिपी अलख देखकर उन्हें विश्वास हो गया है कि देश का भविष्य सुरक्षित हाथों में है. हमें अपने जवानों और उनके परिवारों पर गर्व है. जवानो को याद करते हुए उन्होनें कहा कि हम न भूले हैं,न माफ करेंगे. इनके शौर्य के गीत कभी नहीं खो सकते है. हमें अपने जवानों पर गर्व है और हम सभी उन्हें ह्रदय की गहराइयों से सलाम करते हैं. राष्ट्र की सेवा में जीवन को बलिदान करने का सौभाग्य नसीब से प्राप्त होता है. राष्ट्र की सेवा और सर्वोच्च बलिदान के सुअवसर भाग्यशाली लोगों को प्राप्त होते है.
एमए के छात्र और कार्यक्रम के सूत्रधार छात्र विशाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आत्मघाती हमले में शहीद हुए जवानों की क़ुर्बानी हम सभी पर कर्ज है.जवानो को याद करते हुए उन्होनें कहा कि कोई भी देशवासी ख़ास तौर पर युवा इन शहीदों को नहीं भूल सकता हैं. उन्हें अपने जवानों और अपनी सेना पर गर्व है.और सभी विद्यार्थी इन्हें ह्रदय की गहराइयों से सलाम करते हैं. राष्ट्र की सेवा में जीवन को बलिदान करने का सौभाग्य नसीब से प्राप्त होता है. आज का युवा चाहे सेना में हो या फिर सेना से बाहर, राष्ट्र निर्माण में किसी भी प्रकार से अपना योगदान कर सकता है.
इस अवसर पर स्टाफ सदस्यों में वाईआरसी अधिकारी डॉ राकेश गर्ग, एनसीसी अफसर लेफ्टिनेंट बलजिंदर सिंह, डॉ एसके वर्मा, डॉ मुकेश पुनिया,दीपक मित्तल समेत स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे.

Comments