Saturday, July 18, 2026
Newspaper and Magzine


मिलेनियम स्कूल में 10वीं की सुहानी टाॅपर. 99.6 प्रतिशत अंक पाए

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at July 22, 2022 Tags: , , , ,

-95 बच्चों ने परीक्षा दी, 30 को मिले 90 प्रतिशत से अधिक अंक

BOL PANIPAT : 22.07.2022, दसवीं कक्षा में द मिलेनियम स्कूल के 95 बच्चों ने परीक्षा दी, जिनमें से 30 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाकर शानदार सफलता हासिल की है। इन विद्यार्थियों में सुहानी मल्होत्रा को सबसे अधिक 99.6 प्रतिशत जबकि तमन्ना को 99.2 प्रतिशत अंक मिले।

प्रधानाचार्या अमिता कोचर ने बधाई देते हुए कहा कि एक ही दिन में 12वीं और 10वीं के इतने अच्छे परीक्षा परिणाम आने से खुशी दोगुनी हो गई है। बच्चांे ने हर विषय में बेहतरीन अंक प्राप्त किए हैं, इनमें सुहानी मल्होत्रा 99.6, तमन्ना 99.2, पार्थ अरोड़ा 98.6, आयुष गोयनका 98.6, वाणी 98 और पर्ल गोयल 98 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय में पहले छह स्थानों पर रहे।

इसके अतिरिक्त अक्षित गुप्ता, अन्वी सिंगला, अभिनव धवन, देवांश सिंगला, कनिका चुघ, प्रियंका बंसल, मन्नत चुघ, समीक्षा, केतकी कपूर, आन्या चैधरी और प्रियांशी ने भी 95 प्रतिशत से अधिक अंक लाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
कुल95 बच्चों में से 30 ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक जबकि 57 बच्चों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक पाए। प्रधानाचार्या ने इसके लिए कोआर्डिनेटर पुष्पा शर्मा व अध्यापको के साथ साथ अभिभावकों को भी बधाई दी है।

Comments