शाहबाद के शहीदों – खुशदेव सिंह, गुरप्रीत कौर, गुरदीप सिंह – को श्रद्धासुमन अर्पित किये ।
BOL PANIPAT : 9 अप्रैल आज स्थानीय भगत सिंह स्मारक में सीपीआई कार्यकर्ताओं ने शाहबाद के शहीदों – खुशदेव सिंह, गुरप्रीत कौर, गुरदीप सिंह – को श्रद्धासुमन अर्पित किये । विदित हो कि 9 अप्रैल 1988 को खालिस्तान समर्थक आतंकवादियों ने शाहबाद के तत्कालीन सीपीआई विधायक डा0 हरनाम सिंह के घर पर स्वचालित हथियारों के साथ जानलेवा हमला कर दिया था। इस हमले में डा0 हरनाम सिंह के बेटे खुशदेव सिंह, पुत्रवधु गुरप्रीत कौर एवं निकट सम्बंधी गुरदीप सिंह शहीद हो गए और डा0 हरनाम सिंह, उनकी पत्नी जसवंत कौर गम्भीर रुप से घायल हो गये थे। तत्कालीन राष्ट्रपति महामहिम के आर नारायणन ने इस परिवार के पांच सदस्यों को शौर्य चक्र से सम्मानित किया था।
सीपीआई के राज्य सचिव दरियाव सिंह कश्यप ने शहीदों के चित्रों पर पुष्प अर्पित करके उन्हें नमन किया।कामरेड कश्यप ने शाहबाद के शहीदों को याद करते हुए कहा कि इन शहीदों ने ” न हिन्दु राज ना खालिस्तान, जुग जुग जुग जिए हिन्दुस्तान ” का नारा लगाते हुए देश की एकता, अखंडता की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर किये थे। सीपीआई के जिला सचिव पवन कुमार सैनी ने कहा कि आज सम्प्रदायिक ताकतें सत्ता में बैठ कर देश में जातिवाद व धार्मिक उन्माद पैदा करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं। आज देश में मजदूरों, किसानों सहित सभी मेहनतकश जनता की एकता के लिए प्रयास करना ही शाहबाद के शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर सतीश कुमार, ओम सिंह यादव, भूपेन्द्र कश्यप, नवल किशोर, छोटू, ईश्वर सिंह आदि ने शहीदों को नमन किया।

Comments