Tuesday, August 18, 2026
Newspaper and Magzine


विश्व फोटोग्राफी दिवस पर ट्राईसिटी फोटो आर्ट सोसाइटी द्वारा फोटो प्रदर्शनी ‘दृष्टि-2026’

By LALIT SHARMA , in Business SOCIAL , at August 18, 2026 Tags: , , ,

विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां 19 अगस्त को करेंगे उद्घाटन

BOL PANIPAT : चंडीगढ़।18 अगस्त। ट्राईसिटी फोटो आर्ट सोसाइटी(तपस) द्वारा विश्व फोटोग्राफी दिवस के मौके पर वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘दृष्टि-2026’ आयोजित की जा रही है। प्रदर्शनी का उद्घाटन पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां 19 अगस्त को सुबह दोपहर 12 बजे करेंगे। यह पांच दिवसीय फोटो प्रदर्शनी पंजाब ललित कला अकादमी के सहयोग से पंजाब कला भवन, सेक्टर 16, चंडीगढ़ में 19 से 23 अगस्त तक लगाई जा रही है। प्रदर्शनी के दौरान छायाचित्र कला को समर्पित विभिन्न विषयों पर तीन कार्यशालाएं भी आयोजित की जाएंगी जो 20, 21 और 22 अगस्त को होंगी।

उल्लेखनीय है कि विश्व भर में फोटोग्राफी दिवस प्रतिवर्ष 19 अगस्त को मनाया जाता है। तपस को स्थापित हुए 11 वर्ष हो गए हैं। इस दौरान संस्था द्वारा क्षेत्र में फोटोग्राफी कला को बढ़ावा देने हेतु कई विशेष फोटो प्रदर्शनियां, कंप्टीशन, फोटो वॉक और कार्यशालाओं का आयोजन किया जाता रहा है। संस्था का उद्देश्य फोटोग्राफी को शौक के अतिरिक्त कला के रूप में लोगों तक ले जाना है। इस प्रदर्शनी में संस्था के 24 सदस्यों की 60 फोटो प्रदर्शित की जाएंगी। जिनमें फोटो लवर्स को लैंडस्केप, आर्किटेक्चर, स्ट्रीटलाइफ, नेचर, वाइल्डलाइफ, ग्लासवारे फोटोग्राफी और अन्य विषयों पर बेहतरीन कलात्मक तस्वीरें देखने का मौका मिलेगा।

प्रदर्शनी के दौरान होने वाली फोटोग्राफी वर्कशॉप्स में 20 अगस्त को विनोद चौहान द्वारा वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी, 21 अगस्त को कैनन एक्सपर्ट द्वारा बेसिक्स और पोट्रेट्यूर और 22 अगस्त को दीप भाटिया द्वारा ग्लासवारे फोटोग्राफी पर अपने अनुभव सांझे किए जाएंगे। इस के अतिरिक्त, प्रदर्शनी के दौरान गोडेक्स और फयूटेक कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स की जानकारी भी देंगी। सभी कार्यशालाओं का समय दोपहर बाद ढाई बजे रहेगा।

ट्राईसिटी में आम लोगों और स्टूडेंट्स में फोटोग्राफी के प्रति बढ़ती रुचि को देखते हुए तपस ने प्रदर्शनी के दौरान विशेष मेंबरशिप छूट की घोषणा की है। इस के तहत आर्ट फोटोग्राफी में रुचि रखने वाला व्यक्ति 1999 रुपए में वार्षिक मेंबरशिप ग्रहण कर सकता है जबकि छात्रों के लिए 999 रुपए फीस रखी गई है। फोटो प्रदर्शनी सुबह 11:00 से शाम 7:00 बजे तक निशुल्क अगंन्तुकों के लिए खुली रहेगी।

Comments


Leave a Reply