Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की

By LALIT SHARMA , in Politics , at December 6, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 6 दिसम्बर ,आज स्थानीय भगत सिंह स्मारक में संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर की 57 वीं पुण्यतिथि पर एक सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता ओम प्रकाश तंवर ने की और संचालन सीपीआई के जिला सचिव पवन कुमार सैनी एडवोकेट ने किया।
सीपीआई के राज्य सचिव दरियाव सिंह कश्यप ने कहा कि हमारे संविधान के निर्माण में डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही उन्होंने कहा कि डाक्टर भीम राव अम्बेडकर के अथक प्रयासों से आजाद भारत में देश के दबे कुचले तबके को काफी राहत मिली और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने में बाबा साहब की भूमिका को भुलाया नही जा सकता। कामरेड कश्यप ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार आने के बाद से देश के सार्वजनिक संस्थानों को बड़े बड़े कॉरपोरेट घरानों को बेचा जा रहा है, जिसके चलते आरक्षित वर्गों को मिलने वाले रोजगार छीने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज हमारे देश के संविधान एवं लोकतंत्र पर खतरा पैदा किया जा रहा है। आज बाबा साहब के के विचारों को प्रचारित प्रसारित करने की बेहद जरूरत है।
सीपीआई के जिला सचिव पवन कुमार सैनी एडवोकेट, किसान नेता सेवा सिंह मलिक, खेत मजदूर नेता हरपाल सिंह सींक, जय भगवान दरियापुर आदि ने भी डाक्टर भीम राव अम्बेडकर के जीवन पर विस्तार से चर्चा की।
इस अवसर पर भूपेन्द्र कश्यप, पिरथी सिंह सैनी, सतीश यादव, राम कुमार, महेन्द्र सिंह, मोनू कश्यप, नवल किशोर यादव, इन्द्र सिंह दूहन आदि ने भाग लिया और सभी ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। 

Comments