स्कूल में तुलसी के पौधों का वितरण किया
BOL PANIPAT : सबको रोशनी फाउंडेशन पानीपत द्वारा आज स्थानीय एसडी मॉडल स्कूल में तुलसी के पौधों का वितरण किया गया. फाउंडेशन के जयंती संयोजक संजय गुरु प्रसाद बंसल ने इस अवसर पर कहा भारत के अधिकांश घरों में तुलसी के पौधे (Tulsi Plant) की पूजा की जाती है। हमारे ऋषियों को लाखों वर्ष पूर्व तुलसी के औषधीय गुणों का ज्ञान था इसलिए इसको को दैनिक जीवन में प्रयोग हेतु इतनी प्रमुखता से स्थान दिया गया है। आयुर्वेद में भी तुलसी के फायदों का विस्तृत उल्लेख मिलता है। आइये तुलसी के गुणों, तुलसी के उपयोग और आयुर्वेदिक महत्व के बारे में विस्तार से जानते हैं।
तुलसी एक औषधीय पौधा है जिसमें विटामिन (Vitamin) और खनिज प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। सभी रोगों को दूर करने और शारीरिक शक्ति बढ़ाने वाले गुणों से भरपूर इस औषधीय पौधे को प्रत्यक्ष देवी कहा गया है क्योंकि इससे ज्यादा उपयोगी औषधि मनुष्य जाति के लिए दूसरी कोई नहीं है। तुलसी के धार्मिक-महत्व के कारण हर-घर आंगन में इसके पौधे लगाए जाते हैं। तुलसी (Basil in Hindi) की कई प्रजातियां मिलती हैं। जिनमें श्वेत व कृष्ण प्रमुख हैं। इन्हें राम तुलसी और कृष्ण तुलसी भी कहा जाता है।
चरक संहिता और सुश्रुत-संहिता में भी तुलसी के गुणों के बारे में विस्तार से वर्णन है। एसडी मॉडर्न स्कूल के मैनेजर वीरेंद्र बंसल, प्रिंसिपल मंजू सरदाना , एसडी गर्ल्स स्कूल के मैनेजर राकेश ,प्रिंसिपल शीतल गोयल, राजेश गर्ग मौजूद रहे।

Comments