डीएवी राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल पानीपत का शानदार प्रदर्शन
BOL PANIPAT : डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, पानीपत में आयोजित डीएवी राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता – राज्य स्तरीय का आयोजन अत्यंत उत्साह, जोश और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने अनुशासन, समर्पण, टीमवर्क और उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में ब्वायस अंडर-19 वर्ग में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, पानीपत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं ब्वायस अंडर-17 वर्ग में बहादुरगढ़ की टीम विजेता रही तथा ब्वायस अंडर-14 वर्ग में फरीदाबाद ने उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाते हुए अपने हौसले बुलंद किए।
प्रतियोगिता में गर्लस अंडर-19 वर्ग में डीएवी पब्लिक स्कूल, सेक्टर 14 गुरुग्राम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं गर्लस अंडर-17 वर्ग में भिवानी की टीम विजेता रही तथा गर्लस अंडर-14 वर्ग में दव एनटीपीसी फरीदाबाद ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता ट्रॉफी प्राप्त की।
मैदान पर खिलाड़ियों का जोश, ऊर्जा और खेल भावना देखते ही बनती थी। प्रत्येक मैच ने खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ अनुशासन, धैर्य, नेतृत्व और टीम भावना जैसे जीवन-मूल्यों को सीखने का अवसर प्रदान किया।
स्कूल की प्रधानाचार्या सुमिता अरोड़ा व विद्यालय परिवार ने विजेता टीमों और सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर ने यह संदेश दिया कि महान टीमें केवल मैदान पर नहीं बनतीं, बल्कि अनुशासन, समर्पण, टीमवर्क और बड़े सपने देखने के साहस से तैयार होती हैं।
डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, पानीपत के लिए यह उपलब्धि और प्रतियोगिता की सफल मेजबानी अत्यंत गौरव का विषय रही।

Comments