Saturday, May 2, 2026
Newspaper and Magzine


नवनिर्वाचित छात्र परिषद मंडल को कर्तव्यनिष्ठ रहने की दिलाई शपथ

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at April 26, 2025 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : जी.डी गोयंका पब्लिक स्कूल में छात्र परिषद मंडल के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में चेयरमैन अतुल जैन वाईस चेयरमैन युवराज जैन, स्कूल कमेटी और प्रधानाचार्या रेणुका अनेजा ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत करवाई । तत्पश्चात विद्यालय के चारों सदन के विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट करते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दी । स्कूल के छात्र छात्राओं ने देशभक्ति गीत और नृत्य की प्रस्तुति दी । इसके बाद प्रधानाचार्या ने छात्र परिषद के प्रतिनिधियों को बैज और सैशे से सम्मानित किया और ईमानदारी व निष्पक्ष भाव से कर्तव्य और जिम्मेदारी निभाने की शपथ दिलाई । उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी देश के भावी नेता होते हैं अतः छात्र परिषद की नियुक्ति से बच्चों में उचित निर्णय लेने कुशल नेतृत्व और परस्पर सहयोग की भावना का विकास होता है । कार्यक्रम में वासुदेवन को हेडब्वॉय और मन्नत को हेड गर्ल का खिताब दिया गया । वॉइस हेड गर्ल हिमांशी और वाइस हेड बॉय प्रत्यूष को चुना गया । जूनियर हेड गर्ल सान्वी को, जूनियर हेड ब्वॉय शिवांश को, कल्चरल कैप्टन अनुप्रीत, वॉइस कल्चर कैप्टन आशु, स्पोर्ट्स कैप्टन हमांश और जैसमीन को, वॉइस स्पोर्ट्स कैप्टन दिव्यांश अभिजोत, नक्ष को, ईको कैप्टन सोमन्प्रीत, एकेडमिक कैप्टन जैसमीन को नियुक्त किया गया । इस अवसर पर चेयरमैन श्री अतुल जैन ने चयनित छात्र-छात्राओं को पूरी लगन और निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए प्रोत्साहित किया और उनको शुभकामनाएं दी ।

इस अवसर पर वाइस चेयरमैन युवराज जैन, सी.ए कमल किशोर, एडवाइजर मुस्कान जैन, मैनेजर बलराम शर्मा, शिक्षक गण व विद्यार्थी गण मौजूद रहे ।

Comments