शराब तस्करी मामले में फरार दो आरोपी गिरफ्तार
BOL PANIPAT : 23 दिसम्बर 2023, थाना इसराना पुलिस ने शराब तस्करी मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को शुक्रवार देर शाम गांव नौल्था अड्डे से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान दिनेश व प्रदीप निवासी नौल्था के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपियों ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके अपने साथी आरोपी संदीप निवासी नौल्था के साथ मिलकर अवैध शराब तस्करी की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पूछताछ के बाद पुलिस ने शनिवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
थाना इसराना प्रभारी इंस्पेक्टर बलराज ने बताया कि थाना इसराना पुलिस की टीम ने बीते शविवार को मिली गुप्त सूचना पर गांव नौल्था में डिडवाड़ी मोड़ के नजदीक एक प्लाट से 26 पेटटी अवैध देसी शराब मार्का रसीला संतरा सहित आरोपी संदीप उर्फ काला निवासी नौल्था को गिरफ्तार किया था। उसके दो साथी आरोपी पुलिस टीम को आता देखकर मौके से भागने में कामयाब हो गए थे। आरोपी संदीप ने पूछताछ में भागने वाले अपने साथी आरोपियों की पहचान दिनेश पुत्र राजबीर व प्रदीप पुत्र जसमेर निवासी नौल्था के रूप में बताई थी।
पुलिस ने बरामद अवैध शराब को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपियों के खिलाफ थाना इसराना में एक्साइज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी संदीप उर्फ काला को रविवार को माननीय न्यायालय में पेश किया था जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद पुलिस ने फरार दोनों आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments