Wednesday, June 10, 2026
Newspaper and Magzine


रिफाइनरी के मार्केटिंग परिसर में जबरन घुसने के मामले में और दो आरोपी गिरफ्तार. एक डोगा बंदूक बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 16, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 16 सितंबर 2025, रिफाइनरी के मार्केटिंग परिसर में हथियारों से लैस होकर जबरन घूसने व कार्य में बाधा डालने के मामले में और दो आरोपियों को सीआईए वन पुलिस ने सोमवार शाम को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान सोनीपत के खरखौदा निवासी ओमबीर व करनाल के मुनक गांव निवासी जगजीत के रूप में हुई है।

सीआईए वन प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके अपने सात साथी आरोपियों राजेंद्र, अंकित, संदीप, रमेश, गोविंद, सोनू व दीपक के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक डोगा बंदूक बरामद कर मंगलवार को पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा उसे उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके सात आरोपियों सोनीपत के बिचपड़ी गांव निवासी राजेंद्र, अंकित, संदीप व गंगेसर गांव निवासी रमेश, बड़ौता गांव निवासी गोविंद, पानीपत के ददलाना गांव निवासी सोनू व करनाल के मुनक गांव निवासी दीपक के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक डोगा बंदूक, एक पिस्तौल व एक कार बरामद कर आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा चुका है।
पूछताछ में आरोपी राजेंद्र ने पुलिस को बताया था उसका एक साथी आरोपी पहले रिफाइनरी में तेल लेने आने वाले प्रति टैंकर चालक से 300 रूपए की अवैध वसूली करता था। अवैध वसूली अब बंद हो गई थी। ड्राइवरों से दौबारा अवैध वसूली शुरू करने के लिए गिरोह के साथी आरोपियों के साथ मिलकर हथियारों से लैस होकर दबाव बनाने के लिए उक्त वारदात को अंजाम दिया।

यह है मामला

थाना सदर में रिफानरी के जीएम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 31 जुलाई का सुबह करीब 8रू30 बजे चार गाड़ियों में सवार 20/25 युवक जो हथियारों से लैस थे रिफाइनरी के कोको गेट से जबरन अंदर घुस आए। इनमें दो स्कार्पियों, एक बेलेनो व एक सेडान गाड़ी थी। गाड़ियों को अंदर पार्किंग में खड़ा कर हथियारों सहित युवक चालकों के केबिन में आए। इसके बाद उनमें से पांच युवक ऑफिस में आए और खुद को टेंकर ड्राइवरों का प्रधिनिधित्व बता कहा गाड़ियां उनके हिसाब से चलेगी।
थाना सदर में रिफाइनरी के जीएम की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच व आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments