Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार. चोरी की दो बाइक बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 9, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 9 जून 2022, सीआईए-थ्री पुलिस की टीम ने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अजय उर्फ काला पुत्र अजीत निवासी बली कुतूबपुर सोनीपत व शुभम पुत्र राजेश निवासी आजाद नगर हाल किरायेदार महराणा पानीपत के रूप में हुई। पुछताछ में आरोपियों से खुलासा हुआ की वह दोनों नशा करने के आदि है, नशे की लत पूरी करने के लिए पैसो की जरूरत पड़ी तो दोनो ने मिलकर बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो बाइक बरामद कर पुलिस टीम ने दोनो आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

सीआईए-थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया बुधवार को गश्त के दौरान सीआईए-थ्री पुलिस की एक टीम जीटी रोड पर मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली की संद्विगध किस्म के दो युवक एक स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर जाटल रोड नहर पुल के पास किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस देकर बाइक सवार दोनो आरोपी युवकों को काबू कर गहनता से पुछताछ की तो आरोपियों ने अपनी पहचान अजय उर्फ काला पुत्र अजीत निवासी बली कुतूबपुर सोनीपत व शुभम पुत्र राजेश निवासी आजाद नगर हाल किरायेदार महराणा पानीपत के रूप में बताते हुए उक्त बाइक करीब डेढ़ महीना पहले गोहाना रोड पर एक कंपनी के बाहर से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना माडल टाउन में ईशम पुत्र रणधीर निवासी जाटल रोड कश्यप कॉलोनी पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

इंस्पेक्टर अंकित ने बताया बाइक चोरी की अन्य वारदातों बारे गहनता से पूछताछ करने पर आरोपियों ने नशे की हालत में एक अन्य स्पलेंडर बाइक चोरी करने बारे स्वीकारा। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की स्पलेंडर आरोपी शुभम के किराये के कमरे गांव महराणा से बरामद कर बाइक के मालिक की पहचान ना होने पर बाइक को 102 सीआरपीसी के तहत कब्जा पुलिस में लिया गया।

Comments