Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध देसी पिस्तौल व चार जिंदा रौंद सहित आरोपी को गिरफ्तार कर निशानदेही पर असला सप्लायर को भी काबू किया

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 5, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 05 फरवरी 2025, एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम ने थाना समालखा क्षेत्र में एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल व चार जिंदा रौंद सहित गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर असला सप्लायर को भी काबू करने में कामयाबी हासिल की।

एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित सरोहा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा अवैध हथियारों की तस्करी पर अंकुश लगा आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत मंगलवार को एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान समालखा में भापरा रोड पर मौजूद थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली की रितिक निवासी शिमला गुजराना अवैध हथियार लेकर समालखा से भापरा रोड की तरफ पैदल आ रहा है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानते हुए नाकाबंदी कर संदिग्धों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात संदिग्ध किस्म का एक युवक सामने से पैदल आते हुए दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर एकदम से वापिस मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए कुछ कदमों पर ही युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान रितिक पुत्र सुशील निवासी शिमला गुजरान के रूप में बताई। पुलिस टीम ने मौके पर मौजूद आमजन के सामने युवक की तलाशी ली तो उसकी पहनी हुई पेंट की जेब से एक देसी पिस्तौल 32 बौर बरामद हुआ। बरामद पिस्तौल की मैग्जीन निकालकर जांच की तो 4 जिंदा रौंद मिले। देसी पिस्तौल का लाईसेंस व परमिट मांगने आरोपी कोई भी कागजात पेश नहीं कर सका।

प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित सराहो ने बताया कि पूछताछ में आरोपी रितिक ने दोस्तों में रोब दिखाने के लिए उक्त देसी पिस्तौल व जिंदा रौंद करीब 10 दिन पहले साहुल निवासी राज नगर से 30 हजार रूपए में खरीदने बारे स्वीकारा। पुलिस टीम ने आरोपी रितिक की निशानदेही पर असला सप्लायर आरोपी साहुल निवासी रामनगर पटना बिहार हाल किरायेदार राज नगर को गोहाना मोड़ से काबू किया।
पूछताछ में आरोपी साहुल ने पुलिस को बताया वह 1 महिना पहले बिहार स्थित अपने गांव गया था। शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए वहा गुड़ की रेहड़ी वाले अज्ञात युवक से उसने उक्त देसी पिस्तौल व 4 जिंदा रौंद 25 हजार रूपये में खरीदे और पानीपत में रिकित को उक्त देसी पिस्तौल व 4 जिंदा रौंद 30 हजार रूपए में बेचकर पैसे खर्च कर दिए।
थाना समालखा में आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने बुधवार को पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहाँ से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments