फैक्टरी में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ़्तार.
BOL PANIPAT : 28 अप्रैल 2022, फैक्टरी में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ़्तार. डाबर कॉलोनी में स्टीचिंग फैक्टरी में फरवरी में मशीन के पार्ट व स्टीचिंग धागा चोरी करने की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियो को बुधवार साय सीआईए-थ्री पुलिस की टीम ने कुटनी रोड पर पावर हाउस के पास से गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियो की पहचान श्रवण पुत्र रणबीर निवासी डाबर कॉलोनी व अजय पुत्र जय भगवान निवासी दलबीर नगर कुटानी रोड पानीपत के रूप में हुई। पुलिस पुछताछ में आरोपियो से खुलाशा हुआ दोनो नशा करने के आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसो की जरूत पड़ी तो दोनो आरोपियों ने मिलकर फैक्टरी में चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया।
सीआईए-थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया बुधवार सायँ सीआईए-थ्री पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान जीटी रोड पर मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली की कुटानी रोड पर पावर हाउस के पास संद्विगध किस्म के दो युवक किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस देकर दोनो आरोपी युवको को काबू गहनता से पुछताछ की तो आरोपियो ने अपनी पहचान श्रवण पुत्र रणबीर निवासी डाबर कॉलोनी व अजय पुत्र जय भगवान निवासी दलबीर नगर कुटानी रोड पानीपत के रूप में बताते हुए फरवरी में रात के समय कुटानी रोड पर स्टीचिंग की फैक्टरी में चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना किला में कृष्ण निवासी डाबर कॉलोनी पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। कृष्ण ने थाना किला पुलिस को दी शिकायत मे बताया था की 8 फरवरी की रात काम पूरा होने पर वह फैक्टरी को बंद कर घर चला गया था। सुबह आकर देखा तो फैक्टरी का ताला टुटा हुआ था। अंदर जाकर चैक करने पर मशीन के स्पेयर पार्ट, स्टीचिंग धागा व एक ड्रिल मशीन नही मिली। अज्ञात चोर रात के समय ताला तोड़कर फैक्टरी से उक्त सामान चोरी कर ले गए।
इस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया पुछताछ में गिरफ्तार दोनो आरोपियों से खुलासा हुआ दोनो नशा करने के आदी है। चोरी किये सामान को दोनो आरोपियों ने अज्ञात युवक को बेचकर कुछ पैसे नशा करने व खाने पीने में खर्च कर दिए। बचे 15000 रूपए व चोरी की ड्रिल मशीन दोनो आरोपियों के कब्जे से बरामद कर पुलिस टीम ने आज दोनो आरोपियों को माननीय न्यायालय मे पेश किया वहा से दोनो आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments