Monday, April 27, 2026
Newspaper and Magzine


-अपराधियों के खिलाफ स्पेशल कार्रवाई-ऑपरेशन आक्रमण

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 8, 2024 Tags: , , , , ,

-पानीपत पुलिस की 90 टीमों ने 6 घंटे के दौरान 49 आरोपी किए गिरफ्तार

-चोरी की एक स्कूटी व एक बाइक, अवैध 2 देसी पिस्तौल, अवैध 267 बोतल देसी शराब व जुआ सट्टा खाइवाली में दाव पर लगी 5 लाख 71 हजार 490 रूपये की नगदी बरामद. 3 बेल जंपर आरोपी गिरफ्तार

BOL PANIPAT : 8 सितम्बर 2024, पुलिस महानिदेशक हरियाणा शत्रुजीत कपूर आईपीएस के आदेशानुसार अपराधों पर अंकुश लगा आरोपियों की धरपकड़ के लिए रविवार 8 सितम्बर को सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक चलाए गए ऑपरेशन आक्रमण के तहत पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह आईपीएस की अगुवाई में पानीपत पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ स्पेशल कार्रवाई की। इस दौरान जिला पुलिस की टीमों ने अलग-अलग स्थान पर दबिश देकर चोरी, लड़ाई झगड़े, एक्साइज एक्ट, आर्म्स एक्ट व गेम्बलिग एक्ट के मामलों में संलिप्त 49 आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल की।

पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने “ऑपरेशन आक्रमण” के तहत जिला में अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की 90 टीमें बनाकर जिसमे कुल 336 जवानों को शामिल कर सभी को विशेष रूप से दिशा निर्देश दिए थे। सभी टीमें सुबह छह बजे से ही अपने-अपने क्षेत्र में अपराधियों की धरपकड़ में सक्रिय हो गई थी।

अभियान के तहत पुलिस ने 2 आरोपियों को अवैध 2 देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया। 15 आरोपियों को अवैध शराब सहित गिरफ्तार कर इनसे 267 बोतल देसी शराब बरामद की गई। जुआ सट्टा खाइवाली में दाव पर लगी 5 लाख 71 हजार 490 रूपये की नगदी सहित 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया। 
आरोपियों के खिलाफ संबंधित थाना में आर्म्स एक्ट के 2, एक्साइज एक्ट के 15 व गेम्बलिग एक्ट के 6 अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।

दो आरोपियों को चोरी की एक बाइक व एक स्कूटी सहित गिरफ्तार किया। 3 बेल जंपर आरोपी गिरफ्तार किए।इसके अलावा चोरी व अन्य पुराने आपराधिक मामलों के 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। हाईवे पर लेन ड्राइविंग के नियमों की उल्लंघना करते पाए जाने पर 502 भारी वाहनों के चालान किए।

अपराधियों की धरपकड़ के लिए समय-समय पर इस प्रकार के अभियान जारी रहेंगे;
पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने कहा कि अपराधों पर अंकुश लगाने व आरोपियों की धरपकड़ के लिये जिले में समय-समय पर ऑपरेशन आक्रमण जैसे अभियान आगे भी इसी प्रकार जारी रहेंगे। अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए आम नागरिकों का सहयोग जरूरी है। उन्होंने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी तरह के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में सूचना नजदीकी पुलिस थाना, अपराध शाखा, चौकी, पुलिस कंट्रोल रूम या डायल 112 को दे। सूचना देने वाले की पहचान पूर्ण रूप से गुप्त रखी जाएगी, वही आरोपियों के खिलाफ त्वरित कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है। इसके लिए उनकी और से जिला के सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है। पुलिस व अर्द्धसैनिक बल के जवानों द्वारा संयुक्त रूप से जिला में निरंतर फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है। चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में है।

Comments