Thursday, March 5, 2026
Newspaper and Magzine


चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार. 16 वारदातों का खुलासा.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 27, 2022 Tags: , , , , ,

निशानदेही पर चोरी का सामान खरीदने वाला कबाड़ी भी गिरफ्तार

चोरीशुदा 1 सीपीयू, 1 एलईडी, 1 मोटर, 67 किलो लोहा, 2 ट्रांसफार्मर के बक्से व 15 हजार रूपए बरामद

BOL PANIPAT : 27 सितम्बर 2022, सीआईए टू की टीम ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के दो सदस्यों को काबू करने में कामयाबी हासिल की है। पूछताछ में आरोपियों से चोरी की 16 वारदातों का खुलासा हुआ। पुलिस टीम ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी को भी गिरफ्तार किया।
सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया सोमवार को गश्त के दौरान सीआईए टू की टीम को गुप्त सूचना मिली कि गांव पसीना कला अड्डे पर संदिग्ध किस्म का युवक किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। टीम ने तुरंत मौके पर दबिस देकर आरोपी युवक को काबू कर पूछताछ की तो आरोपी ने अपनी पहचान प्रमोद पुत्र मंगत निवासी पसीना कला पानीपत के रूप में बताते हुए गांव निवासी साथी आरोपी रवि पुत्र कृष्ण के साथ मिलकर जुलाई में पसीना खुर्द रोड पर बंद पड़ी एक फैक्टरी से एसी, एलईडी, सीपीयू, बैटरी, इंवर्टर, मोटर व बिजली की तार चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। वारदात बारे थाना औद्योगिक सैक्टर 29 में सतीश निवासी माडल टाउन पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया पुलिस टीम ने आरोपी रवि को पसीना खुर्द से गिरफ्तार कर दोनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ की तो आरोपियों ने जिला में विभिन्न थाना क्षेत्र में चोरी की 16 वारदातों को अंजाम देने बारे स्वीकारा। आरोपी जनवरी 2022 से जिला में विभिन्न थाना क्षेत्र में फैक्टरी, आंगबाड़ी केंद्रों व घरों में चोरी करने के अतिरिक्त जनरेटरों से बैटरी व खेतों में लगे ट्यूबवेल की मोटर व बिजली की तार चोरी की वारदातों को अंजाम देने में सक्रिय थे। चोरी की उक्त वारदातों बारे जिला के संबंधित थाना में मुकदमें दर्ज है। आरोपियों को पकड़ने के लिए जिला पुलिस काफी समय से सघंन प्रयास कर रही थी।

इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ दोनों आरोपियों ने शार्टकट तरीके से पैसे कमाने की चाहत में मिलकर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। आरोपी चोरी किया सामान नौल्था निवासी कबाड़ी रवि पुत्र राजकुमार को बेचकर पैसों को बाँट लेते थे। आरोपी रवि की गांव नौल्था में अड्डे पर कबाड़ी की दुकान है। दोनों आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सामान खरीदने वाले आरोपी कबाड़ी रवि को नौल्था अड्डे से गिरफ्तार किया।

आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा 1 सीपीयू, 1 एलईडी, 1 मोटर, 67 किलो लोहा, 2 ट्रांसफार्मर के बक्शे व 15 हजार रूपए बरामद कर गहनता से पूछताछ करने के बाद पुलिस टीम ने गिरफ्तार तीनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

चोरी की निम्न वारदातों का खुलासा हुआ :

  1. दोनों आरोपियों ने मिलकर जुलाई में पसीना खुर्द रोड पर बंद पड़ी फैक्टरी से एसी, एलईडी, कम्प्यूटर, बैटरी, इंवर्टर, मोटर, पंखे व बिजली की तार चोरी की। वारदात बारे थाना औद्योगिक सैक्टर 29 में सतीश निवासी माडल टाउन पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
  2. दोनों आरोपियों ने मिलकर 13/14 सितम्बर की रात डाडोला चौक पर फैक्टरी के बाहर रखे जनरेटर से बैटरी चोरी की। बारदात बारे थाना चांदनी बाग में अनूप निवासी नौल्था की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
  3. दोनों आरोपियों ने मिलकर 7 जुलाई की रात सैक्टर 29 पार्ट टू में एक फैक्टरी में जनरेटर से 2 बैटरी चोरी की। वारदात बारे थाना औद्योगिक सैक्टर 29 में पंकज निवासी माडल टाउन पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
  4. दोनों आरोपियों ने मिलकर मई में रात के समय सैक्टर 29 में एक फैक्टरी से ट्यूबवैल की तार व लोहे का सामान चोरी किया। वारदात बारे थाना औद्योगिक सैक्टर 29 में ब्रहम शक्ति राव निवासी पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
  5. दोनों आरोपियों ने मिलकर जनवरी में रात के समय गांव डाहर में एक निर्माणाधीन मकान से बिजली व हार्डवेयर का सामान चोरी किया। वारदात बारे थाना इसराना में रामेहर निवासी डाहर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
  6. दोनों आरोपियों ने मिलकर 20 मई की रात सैक्टर 25 में ट्रक युनियन के नजदीक खोखे का ताला तोड़कर 4 बैटरी चोरी की। वारदात बारे थाना चांदनी बाग में रणबीर निवासी उग्राखेड़ी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
  7. दोनों आरोपियों ने मिलकर फरवरी में रात के समय मच्छरौली में सरकारी ट्यूबवैल की तार चोरी की। वारदात बारे आपरेटर अरूण निवासी आटा की शिकायत पर थाना समालखा में मुकदमा दर्ज है।
  8. दोनों आरोपियो ने मार्च में रात के समय गांव गढ़ी छाजू खेतों में एक कोठे से ट्यूबवैल की मोटर व बिजली की तार चोरी की। वारदात बारे थाना समालखा में गढ़ी छाजू निवासी सतीश की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
  9. दोनों आरोपियों ने मिलकर 9 मई की रात गांव जौरासी खालशा निवासी रणधीर के खेत खेत से ट्यूबवैल की मोटर चोरी की। वारदात बारे थाना समालखा में रणधीर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
  10. दोनों आरोपियों ने मिलकर 1 मार्च की रात गांव बलाना में गली से लोहे के जाल चोरी किये। वारदात बारे थाना सामलखा में ग्राम सचिव राजबीर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
  11. दोनों आरोपियों ने मिलकर 16 जनवरी की रात सैक्टर 13/17 में एचडीएफसी बैंक की छत पर रखे जरनेटर से दो बैटरी चोरी की। वारदात बारे बैंक के गार्ड विकाश की शिकायत पर थाना सैक्टर 13/17 में मुकदमा दर्ज है।
  12. दोनों आरोपियों ने मिलकर 28 मई की रात गांव बलाना में आंगवाड़ी केंद्र से ईनवर्टर व बैटरी चोरी की। वारदात बारे थाना समालखा में बलाना निवासी नीलम पत्नी रमेश की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
  13. दोनों आरोपियों ने मिलकर मार्च में रात के समय गांव डिकाडला में खेल स्टेडियम के पास पंचायती टंकी से बिजली की तार चोरी की। वारदात बारे थाना समालखा में डिकाडला निवासी बलवान की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
  14. दोनों आरोपियों ने मिलकर 29 जून की रात समालखा के भापरा में एक घेर में खड़ी ई रिक्शा से बैटरी चोरी की। वारदात बारे थाना समालखा में भापरा निवासी महेंद्र की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
  15. दोनों आरोपियों ने मिलकर 13 फरवरी की रात सनौली में आगंवाड़ी केंद्र से सोलर की बैटरी व सरसों का तेल चोरी किया। वारदात बारे थाना सनौली में बिमला निवासी कुराड़ की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
  16. दोनों आरोपियों ने मिलकर मार्च में गांव ब्रहामण माजरा में रणधीर के घर से बैटरी व 8 हजार रूपए चोरी किये। थाना इसराना में रणधीर निवासी ब्रहामण माजरा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

Comments