Sunday, April 26, 2026
Newspaper and Magzine


नशा तस्कर के घर से 28.5 ग्राम स्मैक बरामद. आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 28, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT:28 जून 2023, सीआईए वन टीम ने मंगलवार की देर शाम गांव राणा माजरा में नशा तस्कर के घर दबिश देकर घर से 28.5 ग्राम स्मैक बरामद कर आरोपी नशा तस्कर को गिरफ्तार किया।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि उनकी टीम मंगलवार देर शाम गश्त के दौरान थाना सनौली क्षेत्र में मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की राणा माजरा गांव निवासी बिलाल पुत्र कवर अली घर पर नशा बेचने का अवैध धंधा करता है। टीम द्वारा उक्त सूचना उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाई गई। ड्यूटी मजिस्ट्रेट ईटीओ प्रवीन कुमार की मौजूदगी में पुलिस टीम ने नारकोटिक्स डॉग स्क्वायड टीम को साथ लेकर राणा माजरा गांव में नशा तस्कर के घर पर दबिश देकर दरवाजा खुलवाया। पूछताछ में दरवाजा खोलने वाले युवक ने अपनी पहचान बिलाल पुत्र कवर अली निवासी राणा माजरा के रूप में बताई। पुलिस टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में डॉग स्क्वायड के सहयोग से घर की तलाशी ली तो कमरे में रखे बेड की दराज से स्मैक व 5860 रूपए की नकदी बरामद हुई। बरामद स्मैक का वजन करने पर 28.5 ग्राम पाया गया।

इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि बरामद स्मैक व नकदी को कब्जा पुलिस में लेकर थाना सनौली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने गहनता से पूछताछ की तो आरोपी बिलाल ने उक्त स्मैक यूपी से कम कीमत पर खरीदकर लाने बारे स्वीकारा। पुलिस टीम ने बुधवार को आरोपी बिलाल को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे नशा तस्कारों के ठीकानों का पता लगा काबू करने के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया।

Comments