गौदाम में घुसकर कारोबारी को चोट मारने के दो आरोपी गिरफ्तार
BOL PANIPAT : 17 सितम्बर 2025, थाना तहसील कैंप पुलिस ने नूरवाला की इंद्रा विहार कॉलोनी स्थित वेस्ट कपड़े के गौदाम में घुसकर कारोबारी पर गंडासी से हमला कर चोट मारने मामले में दो आरोपियों को मंगलवार शाम को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान जावा कॉलोनी निवासी कादिर व भैसवाल गांव निवासी इरशाद के रूप में हुई है।
थाना तहसील कैंप प्रभारी इंस्पेक्टर मुकेश ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने मामले में नामजद फरार साथी आरोपियों के अतिरिक्त कई अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया फरार उनके साथी आरोपी पिंकू की मोहन के साथ काफी समय से रंजिश चल रही है। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ मुकदमें भी दर्ज करवाए हुए है।
19 अगस्त को पिंकू मोहन को मजा चखाने की बात कहकर अपने साथ स्कार्पियों गाड़ी में उन दोनों को व अपने अन्य कई साथियों को मोहन के गोदाम पर ले गया। जहा उन सभी ने गौदाम में घूसकर मोहन को लात, घूस्सों से पीटा और गंडासी से चोट मारी थी।
प्रभारी इंस्पेक्टर मुकेश ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयक्त एक गंडासी बरामद कर बुधवार को पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। मामले में फरार अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह है मामला
थाना तहसील कैंप में नूरवाला की इंद्रा विहार कॉलोनी निवासी मोहन पुत्र अमर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 19 अगस्त को वह और उसका छोटा रविंद्र दोपहर करीब 1:30 बजे कॉलोनी में 25 फुटा रोड स्थित अपने गौदाम पर थे। तभी हरिसिंह चौक निवासी पिंकू, कादिर, शुभम, इशाद, पाला व इनके दो/तीन अन्य साथी हथियारों (गंडासी) से लैस होकर उसके गौदाम में घूस गए। आरोपियों ने अंदर घूसते ही उस पर गंडासी से हमला कर दिया। उसके सिर, पैर व हाथों पर गंडासी से वार किए। सभी आरोपी चोट मारकर जांन से मारने की धमकी देकर हथियारों सहित मौके से भाग गए। भाई रविंद्र इलाज के लिए उसको सरकारी अस्पताल लेकर गया। वहा से डॉक्टर ने कल्पना चावला मेडिकल करनाल रेफर कर दिया। जहा उसका इलाज चल रहा है। थाना तहसील कैंप में मोहन की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments