Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


युवक की गंडासी से हत्या करने के दो आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 9, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 09 अक्तूबर 2025, थाना तहसील कैंप पुलिस ने दिनानाथ कॉलोनी में अकित की गंडासी मारकर हत्या करने के दो आरोपियों को बुधवार शाम को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान दिनानाथ कॉलोनी निवासी आकाश व नीशु के रूप में हुई है।

थाना तहसील कैंप प्रभारी इंस्पेक्टर मुकेश ने बताया कि थाना तहसील कैंप में गांव पाजू जीन्द हाल दीनानाथ कॉलोनी निवासी प्रेमो पत्नी हवासिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका बेटा अंकित 14 सितंबर को गांव से आया था। शाम करीब 9 बजे वह घर के सामने गली में खड़ी थी और अंकित सामान लेने के लिए दुकान पर जा रहा था। तभी दो-तीन बाइकों पर 9/10 लड़के आए और अंकित को सीधी टक्कर मारी। लड़कों ने अंकित के नीचे गिरते ही गंडासी से हमला कर दिया। उसने बेटे को बचाव के लिए शोर किया। आरोपी चोट मारकर हथियारों सहित मौके से फरार हो गए। आरोपियों की एक बाइक मोके पर ही रह गई। बेटे को इलाज के लिए वह सरकारी अस्पताल लेकर गए। जहा डॉक्टर ने अंकित को मृत घोषित कर दिया। कुटानी रोड निवासी राधे, दीनानाथ कॉलोनी निवासी आकाश उर्फ काली, हिमांशु व इनके अन्य साथियों ने मिलकर रंजिशन अंकित की हत्या की है। थाना तहसील कैंप में प्रेमो की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

प्रभारी इंस्पेक्टर मुकेश ने बताया कि पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए उनके संभावित ठीकानों पर दबिश दे रही थी। पुलिस टीम ने बुधवार शाम को दो आरोपियों आकाश व नीशु निवासी दिनानाथ कॉलोनी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने रंजिशन अपने अन्य कई साथी आरोपियों के साथ मिलकर अंकित की हत्या की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।
पूछताछ में आरोपी आकाश उर्फ काली ने पुलिस को बताया बीते फरवरी महीने में उसका अंकित के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद से वह अंकित ने रंजिश रखे हुए था और मौके की तलाश में था। 14 सितंबर को उसने व साथी आरोपी नीशु व फरार उनके अन्य कई साथी आरोपियों ने मिलकर गली में अंकित पर गंडासी से हमला कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए थे।

प्रभारी इंस्पेक्टर मुकेश ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को वीरवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से वारदात में शामिल फरार इनके साथी आरोपियों के ठीकानों का पता लगा काबू करने व गंडासी बरामद करने का प्रयास करेगी।

Comments