Wednesday, July 29, 2026
Newspaper and Magzine


पानीपत पुलिस का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार. 9 किलो 500 ग्राम गांजा पत्ती सहित नशा तस्कर काबू. निशानदेही पर नशा सप्लायर को भी गिरफ्तार किया

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 24, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 24 अगस्त 2022, पानीपत पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सैल की टीम ने 9 किलो 500 ग्राम गांजा पत्ती सहित नशा तस्कर को गिरफ्तार कर आरोपी की निशानदेही पर नशा सप्लायर को भी काबू करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। आरोपियों की पहचान स्वतंत्र निवासी नजदीक रघुनाथ मंदिर मॉडल टाउन समालखा व पवन निवासी राजीव कॉलोनी समालखा पानीपत के रूप में हुई है।

एंटी नारकोटिक्स सैल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया मंगलवार को उनकी एक टीम गश्त के दौरान समालखा में अनाज मंडी के गेट नंबर 1 के पास मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि स्वतंत्र निवासी नजदीक रघुनाथ मंदिर मॉडल टाउन समालखा सिर पर प्लास्टिक का कट्टा रखकर नारायणा रोड से मनाना मोड़ की तरफ आ रहा है। आरोपी के पास कट्टे में मादक पदार्थ होने की संभावना है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानकर तुंरत मनाना मोड़ पर फाटक के पास नाकाबंदी कर संदिग्ध युवकों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद नारायणा रोड की और से एक युवक सिर पर प्लास्टिक का कट्टा रखे पैदल आते दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगा तो टीम ने तत्परता से कार्रवाही करते हुए मौके पर आरोपी युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान स्वतंत्र पुत्र अशोक निवासी नजदीक रघुनाथ मंदिर मॉडल टाउन समालखा के रूप में बताई। पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मैजिस्ट्रेट की उपस्थिति में आरोपी के कट्टे की तलाशी ली तो गांजा पत्ती (मादक पदार्थ) बरामद हुआ। बरामद मादक पदार्थ का वजन करने पर 9 किलो 500 ग्राम पाया गया।

सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया आरोपी के खिलाफ थाना समालखा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने उक्त मादक पदार्थ समालखा आसपास के क्षेत्र में तस्करी करने के लिए कम दाम पर पवन पुत्र सुभाष निवासी राजीव कॉलोनी समालखा से खरीदकर लाने बारे स्वीकारा। आरोपी स्वतंत्र की निशानदेही पर पुलिस टीम ने नशा सप्लायर आरोपी पवन को समालखा में राजीव कॉलोनी से गिरफ्तार किया। गहनता से पूछताछ करने के बाद पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments