शराब ठेके पर लूट करने के दो आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 28 जून 2025,सीआईए थ्री पुलिस टीम ने खुखराना गांव में शराब ठेके पर मारपीट कर लूट करने वाले दो आरोपियों को शुक्रवार देर शाम मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर शौदापुर के नजदीक मिलन गार्डन के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान नारा गांव निवासी सुमित व साहिल के रूप में हुई है।
सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने गांव नारा निवासी अपने दो अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर शराब ठेके पर लूट की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।
यह है मामला
थाना पुराना औद्योगिक में नारा गांव निवासी रामजस खर्ब पुत्र रामनरेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह पानीपत में जोन नंबर 44 के शराब ठेकों पर बतौर इंचार्ज काम करता है। इसमे खुखराना गांव का शराब ठेका भी आता है। 26 जून को शाम करीब 7:30 बजे 5/6 लड़के खुखराना शराब ठेके पर आए और जबरदस्ती अंदर घूसकर सेल्समैन राहुल के साथ मारपीट कर दो बोतल अंग्रेजी शराब व गल्ले से 2470 रूपए लूटकर फरार हो गए। आरोपी जाते हुए सेल्समैन व ठेकेदार को जांन से मारने की धमकर देकर गए। थाना पुराना औद्योगिक में रामजस की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी।
प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया उन दोनों ने शराब पार्टी करने के लिए फरार अपने दोनों साथी आरोपियों के साथ मिलकर लूट की उक्त वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने शनिवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही वारदात में शामिल फरार आरोपियों के ठीकानों का पता लगा काबू करने व लूटी गई नगदी बरामद करने का प्रयास करेंगी।
आरोपी सुमित का पहले भी आपराधिक रिकार्ड रहा है। आरोपी सुमित के खिलाफ थाना मतलौडा में जानलेवा हमले की वारदातों के दो अभियोग दर्ज है। आरोपी सुमित वर्ष 2022 में जेल से बेल पर बाहर आया था।

Comments