Sunday, April 26, 2026
Newspaper and Magzine


ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 13.80लाख रूपये की ठगी करने मामले में महिला सहित दो आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 23, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 23 जुलाई 2024, थाना इसराना पुलिस ने ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर युवक से 13.80लाख रूपये की ठगी करने मामले में आरोपी रोहित निवासी ब्रहामण माजरा को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर गिरोह में शामिल आरोपी महिला को यमुना नगर के मेहालवली गांव से गिरफ्तार किया।

थाना इसराना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने बताया थाना इसराना पुलिस ने मामले में नामजद आरोपी रोहित निवासी ब्रहामण माजरा को गत शनिवार को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने विदेश भेजने के नाम पर ठगी की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।
पूछताछ करने व ठगी की नगदी बरामद करने के लिए पुलिस ने रविवार को आरोपी रोहित को माननीय न्यायालय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ की। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया उसने उक्त राशि में से 2.60लाख रूपये रोहित पुत्र संजीव निवासी मेहालवली जगाधरी यमुनानगर को व 11लाख रूपये रोहित की मां रेखा को देने बारे स्वीकारा। आरोपी रोहित ने 50 हजार रूपये खुद खर्च करने बारे स्वीकारा।
पुलिस ने आरोपी रोहित की निशानदेही पर रविवार को अरोपी रेखा पत्नी संजीव निवासी मेहालवली जगाधरी यमुनानगर को उसके गांव से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी महिला ने पुलिस को बताया उसने ठगी के पैसे घर में खर्च कर दिए।
पुलिस ने पूछताछ के बाद सोमवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत को उनके कार्यालय में अनिल पुत्र सतपाल निवासी जौंधन कला ने दी शिकायत में बताया था कि रोहित पुत्र सत्यवान निवासी ब्राहमण माजरा ने अक्तूबर 2023 में उससे मिलकर बताया कि वह बच्चों को विदेश भेजने का काम करता है। रोहित ने उसको आस्ट्रेलिया भेजने की बात कही। घर पर बात कर उसने रोहित को हां कर दी। रोहित ने आस्ट्रेलिया भेजने के उससे 23.50लाख रूपये मांगे जिसमें से 2.60लाख रूपये कैश व बाकी पैसे समय समय पर देने के लिए कहा।
रोहित ने दस्तावेज लेने के साथ शपथ पत्र देकर उससे नवम्बर 2022 में 2.60लाख रूपये व अप्रैल 2023 में 11 लाख रूपये कैश ले लिए। कुछ दिन बाद टिकट बनवाने की बात बोलकर और 20 हजार रूपये घर आकर ले गया। पैसे लेने के बाद रोहित जून 2023 में उसे दिल्ली ले गया और दस्तावेज दिखाकर कहने लगा कुछ परेशानी आ गई है। रोहित कुछ दिन इंतजार करने औऱ दौबारा से विजा लगवाने की बात कहने लगा। कुछ दिन बाद रोहित बात करने पर बहाने बाजी कर टालने लगा। काम ना होने पर रोहित से उसने अपने पैसे वापिस मांगे तो वह तैश में आकर गाली गलौच करने लगा और पैसे देने से मना करने के साथ जांन से मारने की धमकी दी। अनिल की शिकायत पर थाना इसराना में धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी।

Comments