Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


गोदाम से नगदी चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 20, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 20 सितंबर 2025, नूरवाला के मोहित नगर में वेस्ट कपड़े के गोदाम से नगदी चोरी करने के दो आरोपियों को सीआईए टू पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान नूरवाला गीता कॉलोनी निवासी रमन व अमन के रूप में हुई है।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित सरोहा ने बताया कि उनकी टीम ने आरोपी रमन को वीरवार शाम को मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर बरसत रोड चुंगी से गिरफ्तार किया था। आरोपी ने पूछताछ में अपनी ही कॉलोनी के साथी आरोपी अमन पुत्र सोमपाल के साथ मिलकर 13 सितंबर की रात नूरवाला के मोहित नगर में एक गोदाम के ऑफिस से 76 हजार रूपए चोरी करने बारे स्वीकारा था। चोरी की वारदात बारे थाना तहसील कैंप में सैनी कॉलोनी निवासी सत्यनारायण की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
पुलिस ने आरोपी रमन को शुक्रवार को माननीय न्यायायल में पेश किया जहा से उसे एक दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ करने के साथ ही शनिवार को आरोपी अमन को नूरवाला अड्डे से गिरफ्तार किया है।

प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित सरोहा ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया उन दोनों ने अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए शार्टकट तरिके से पैसे कमा ने की साजिश रच मिलकर चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने चोरी की 76 हजार की नगदी में से ज्यादातर पैसे खर्च कर दिए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बचे 3500 रूपए बरामद कर शनिवार को आरोपी रमन को रिमांड अवधी पूरी होने पर आरोपी अमन को पूछताछ के बाद माननीय न्यायायल में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

थाना तहसील कैंप में वार्ड नंबर 25 सैनी कॉलोनी निवासी सत्यनारायण पुत्र रामफल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि नूरवाला के मोहित नगर में उसका वेस्ट कपड़े का गोदाम है। 13 अगस्त को साय करीब 530 बजे सारी लेबर छुटटी कर घर चली गई थी। उसने पूरा दिन की सेल के करीब 76 हजार रूपए गोदाम के ऑफिस मंे रखी अलमारी में रख दिए और हिसाब किताब करने लगा। और रात करीब 11 बजे गोदाम पर ताला लगाकर घर चला गया था। घर पहुंचने पर उसे अलमारी में रखे सेल के पैसे याद आए। 14 सितंबर को सुबह करीब 9:30 बजे गोदाम पर पहुंचकर अलमारी में पैसे चेक किये तो नहीं मिले। अज्ञात चोर रात के समय पैसे चोरी कर ले गए। थाना तहसील कैंप में सत्यनारायण की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments