Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


मंदिर में बने पूजारी के कमरे से चोरी करने वाला नाबालिग आरोपी गिरफ्तार. 2 मोबाइल, सोने की 1 अंगूठी व चांदी की 1 जोड़ी पायल बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 8, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 8 अगस्त 2024, सीआईए टू पुलिस टीम ने गंगापुरी रोड पर स्थित शिव मंदिर में बने पुजारी के कमरे से मोबाइल, कैश व जैवरात चोरी करने वाले नाबालिग को एनएफएल के पास से गिरफ्तार किया। सीआईए टू प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि उनकी टीम को बुधवार को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक गोहाना रोड की साइड एनएफएल प्लाट के पास घूम रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान नाबालिग के रूप में बताई। पूछताछ में नाबालिग ने 29 जुलाई की रात गंगापुरी रोड पर शिव मंदिर में बने पुजारी के कमरे से दो मोबाइल फोन, सोने की एक अंगूठी, चांदी की एक जोड़ी पायाल व 1500 रूपये कैश चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना चांदनी बाग में विष्णु शुक्ला पुत्र भूदेव प्रसाद शुक्ला निवासी शिव मंदिर गंगापुरी रोड की शिकायत पर अभियोग दर्ज हैं।

सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पूछताछ में नाबालिग आरोपी ने बताया उसने खाने पीने का शौक पूरा करने के लिए चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। नाबालिग आरोपी ने चोरी की 1500 रूपये की नगदी खाने पीने में खर्च कर दी। पुलिस ने नाबालिग आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा दो मोबाइल फोन, सोने की एक अंगूठी व चांदी की एक जोड़ी पायल बरामद कर बुधवार को नाबालिग आरोपी को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया जहा से उसे बाल सुधार गृह अंबाला भेज दिया।

Comments