Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


खेत में बने कोठे से इन्वर्टर, बैटरी चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार. चोरीशुदा इन्वर्टर, बैटरी व वारदात में प्रयोग की बाइक बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 20, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 20 अगस्त 2022, खेत में कोठे व दुकान से इन्वर्टर बैटरी चोरी करने वाले दो आरोपियों को सीआईए टू की टीम ने गिरफ्तार किया है। पुछताछ में आरोपियों से चोरी की 3 वारदातों का खुलासा हुआ। आरोपियों की पहचान विनय व नरेश निवासी मांडी इसराना पानीपत के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा एक इन्वर्टर, एक बैटरी व वारदात में प्रयोग की बाइक बरामद कर पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहाँ से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया उनकी एक टीम शुक्रवार को गश्त के दौरान जाटल रोड पर मौजूद थी। इसी दोरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि संदिग्ध किस्म के दो युवक एचएफ डिलक्स बाइक पर बीच में इन्वर्टर व बैटरी रखकर नहर बाइपास से जाटल रोड होते हुए शहर की तरफ आएँगे। युवको के पास इन्वर्टर व बैटरी चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरतं जाटल रोड नहर बाइपास पर पहुंचकर नाकाबंदी कर संदिग्ध युवकों पर नजर रखनी शुरू कर दी।

कुछ देर बाद सामने से दो युवक एक बाइक पर सवार होकर आए, युवकों ने बाइक की सीट पर बीच में इन्वर्टर, बैटरी रखे हुए थे। पुलिस टीम ने नाके पर रोकर पूछताछ की तो युवकों ने अपनी पहचान विनय पुत्र रणधीर व नरेश पुत्र महेंद्र निवासी मांडी इसराना पानीपत के रूप में बताई। दोनों युवकों से इन्वर्टर व बैटरी बारे पूछताछ की तो कोई भी संतुष्ट जवाब नही दे पाए। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने उक्त इन्वर्टर व बैटरी करीब एक 20 दिन पहले रात के समय गांव मांडी के खेतों में बने एक कोठे से चोरी करने बारे स्वीकार किया। चोरी की वारदात बारे थाना इसराना में गांव मांडी निवासी राजबीर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया गहनता से पूछताछ में आरोपियों ने थाना इसराना क्षेत्र के अंतर्गत चोरी की दो अन्य वारदातों को अंजाम देने बारे स्वीकार किया है। चोरी की उक्त वारदातों बारे थाना इसराना में मुकदमे दर्ज है। पूछताछ में खुलासा हुआ दोनों आरोपियों ने महंगे शौक पूरे करने के लिये मिलकर चोरी की वारदातों को अंजाम देना शुरू किया था।

चोरी की निम्न वारदातों का खुलासा हुआ :

  1. दोनों आरोपियों ने मिलकर 27 जुलाई की रात गांव मांडी निवासी राजबीर के खेत में बने कोठे से इन्वर्टर व बैटरी चोरी की। थाना इसराना में राजबीर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
  2. दोनों आरोपियों ने मिलकर 12 अगस्त की रात गांव मांडी से बांध वाली सड़क पर भट्ठे के पास बनी परचून की दुकान से इन्वर्टर, बैटरी व 2200 रूपए की नगदी चोरी की। थाना इसराना में गांव मांडी निवासी जयभगवान की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
  3. दोनों आरोपियों ने मिलकर 12 मार्च की रात गांव गवालड़ा निवासी सुखबीर के खेत में बने कोठे का ताला तोड़कर 70 फुट बिजली की तार व ग्रीफ चोरी किये। थाना इसराना में सुखबीर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

Comments