मोटर साईकल चोर को किया काबू
BOL PANIPAT : 4 नवम्बर। पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण आईपीएस के नेतृत्व में मुकदमा हजा मे सीआईए 3 की टीम ने मोटरसाईकल चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार. आरोपी की पहचान अनिकेत उर्फ इसू पुत्र रामजी निवासी जैन चोक हरिनगर पानीपत के रुप मे हुई है।
आरोपी से चोरी शुदा मोटरसाईकल बरामद, आरोपी ने गहनता से पुछताछ मे पहले से दर्ज दो अन्य मुकदमो को कबुला है.

क्या था मामला
विवेक पुत्र विनय कुमार वासी मकान नम्बर 48 प्रीत विहार कॉलोनी तहसील कैंप पानीपत का रहने वाला हू और ओम इंटर प्राईसिस फैक्ट्री जैन चौक पानीपत मे काम करता हू दिनांक 28-10-2026 में अपनी मोटरसाईकिल लेकर जैन चौक फैक्ट्री में आया था और मोटरसाईकिल फैक्ट्री के गेट के पास खड़ी करके अंदर करने के लिए चला गया था समय करीब 1 पीएम पर फैक्ट्री के बाहर आके देखा तो मेरी मोटरसाईकिल वहा से खड़ी नही मिली जिसको कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया मोटरसाईकिल स्पलेंडर माडल 2025। थाना पुराना औद्योगिक में अभियोग अंकित किया गया था।
आरोपी को माननीय अदालत मे पेश किया जहा माननीय अदलात ने आरोपी को जेल भेजा।

Comments