स्कूल बस की बैटरी चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार. चोरीशुदा बेटरी बेचकर हासिल की नगदी में से बचे 6500 रूपए बरामद
BOL PANIPAT : 18 मार्च 2023, सीआईए थ्री पुलिस की टीम ने समालखा में भापरा रोड पर सरकारी अस्पताल के पास खड़ी स्कूल बस से बैटरी चोरी करने वाले दो आरोपियों को बीती देर साय गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान आर्यन पुत्र सन्नी निवासी राज नगर माडल टाउन व सन्नी पुत्र सौराज निवासी आजाद नगर पानीपत के रूप में हुई।
सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों से खुलासा हुआ दोनों आरोपी नशा करने के आदी है। आरोपियों ने स्कूल बस से चोरी की बैटरी राह चलते अज्ञात कबाड़ी को 8500 रूपए में बेचकर 2 हजार रूपए नशा करने में खर्च कर दिए। आरोपियों के कब्जे से बचे 6500 रूपए बरामद कर पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया की उनकी टीम शुक्रवार को गश्त के दौरान मित्तल मैगा माल के पास मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म के दो युवक सेक्टर 25 में हनुमान चौक के पास किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। पुलिस टीम ने तुंरत मौके पर दंबिस देकर दोनों आरोपी युवकों को काबू कर पूछताछ की तो आरोपियों ने अपनी पहचान आर्यन पुत्र सन्नी निवासी राज नगर माडल टाउन व सन्नी पुत्र सौराज निवासी आजाद नगर पानीपत के रूप में बताते हुए 3 मार्च को समालखा में पुराना भापरा रोड पर हस्पताल के पास खड़ी स्कूल बस से एक बैटरी चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। चोरी की वारदात बारे थाना समालखा में विरेंद्र निवासी शास्त्री नगर समालखा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
थाना समालखा में विरेंद्र पुत्र लक्ष्मण निवासी शास्त्री कालोनी समालखा ने शिकायत देकर बताया था कि समालखा के शास्त्री नगर में स्थित हरियाणा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का वह संचालक है। स्कूल की एक बस पुराना भापरा रोड पर सरकारी हस्पताल के पास खड़ी की थी। अज्ञात चोर 3 मार्च को बस से एक बैटरी चोरी कर ले गए। शिकायत पर थाना समालखा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपी की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
इंस्पेक्टर अंकित ने बताया की पूछताछ में आरोपियों से खुलासा हुआ दोनों आरोपी नशा करने के आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसो की जरूरत पड़ी तो दोनों आरोपियों ने मिलकर स्कूल बस से बैटरी चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया।

Comments