पैसे व मोबाइल फोन छीनने की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार. छीना गया मोबाइल फोन 500 रूपए व वारदात में प्रयोग की एक्टिवा बरामद।
BOL PANIPAT : 21 मई 2022, पैसे व मोबाइल फोन छीनने की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, छीना गया मोबाइल फोन, 500 रूपए व वारदात में प्रयोग की एक्टिवा बरामद। सिवाह के पास जीटी रोड पर पैदल जा रहे युवक से छीना-झपटी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को सीआईए-थ्री पुलिस टीम ने शुक्रवार साय समालखा बस अड्डे के पास से गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सचिन पुत्र राजेंद्र व विशाल पुत्र संजय निवासी भापरा समालखा के रूप में हुई। छीना गया मोबाइल फोन, 500 रूपए व वारदात में प्रयोग की एक्टिवा आरोपियों के कब्जे से बरामद कर पुलिस टीम ने गिरफ्तार दोनो आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
सीआईए-थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया शुक्रवार की साय सीआईए-थ्री पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान समालखा फ्लाई ओवर पुल के पास मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली की समालखा बस अड्डे के पास संदिग्ध किस्म के दो युवक एक एक्टीवा पर सवार होकर किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। पुलिस टीम ने मौके पर दंबिस देकर दोनो आरापियों को काबू कर गहनता से पुछताछ की तो अरोपियों ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर सप्ताह पहले एक्टिवा पर सवार होकर जीटी रोड पर सिवाह के पास देर रात पैदल जा रहे एक युवक से पैसे व मोबाइल फोन छीनने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।
वारदात बारे थाना औधोगिक सैक्टर-29 में बेचम यादव पुत्र बगरू निवासी झुटकी नेपाल हाल लक्ष्मी कालोनी समालखा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है.
थाना औधोगिक सैक्टर-29 में बेचम यादव ने 12 मई को शिकायत देकर बताया था कि वह रसौई ढ़ाबे पर काम करता है। देर रात करीब साढ़े 11 बजे ढ़ाबे पर काम पूरा होने के बाद वह सिवाह कमरे पर जा रहा था। रास्ते में सिवाह के नजदीक पहुंचने पर अज्ञात तीन युवक आए और उससे मोबाइल फोन व 4 हजार रूपए छीनकर फरार हो गए। बेचम की शिकायत पर थाना औधोगिक सैक्टर-29 में आईपीसी की धारा 379ए व 34 के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान दव धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments