Saturday, May 30, 2026
Newspaper and Magzine


युवक पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार. वारदात में प्रयोग की कुल्हाड़ी व ईट बरामद

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at January 29, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 29 जनवरी 2023,थाना माडल टाउन पुलिस की टीम ने राजनगर में युवक पर कुल्हाड़ी व ईट से जानलेवा हमला कर गंभीर चोट पहुंचाने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में दो आरोपियों को शनिवार को गोहाना रोड शुगर मील के पास से गिरफ़्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान अमनदीप व संदीप उर्फ संडा पुत्र रामअवतार निवासी राज नगर पानीपत के रूप में हुई।

थाना माडल टाउन प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने मिलकर वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। आरोपी अमनदीप व संदीप उर्फ संडा के कब्जे से वारदात में प्रयोग की एक कुल्हाड़ी व एक ईट बरामद कर दोनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ करने के बाद पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

थाना माडल टाउन में इंद्रदेव पुत्र राजपाल निवासी राजनगर ने शिकायत देकर बताया था कि वह दो भाई है। दोनों भाई इक्कठे रहते है। 16 जनवरी की देर साय करीब 10:30 बजे भाई वेदरतन गली में बाहर पेशाब करने के लिए गया था। तभी पड़ोसी अमनदीप व संदीप उर्फ संडा पुत्र रामअवतार निवासी राजनगर घर के बाहर आए और कहने लगे की गली में हमारे घर के सामने पेशाब क्यो कर रहा है। इस बात को लेकर झगड़ा हो गया। अमनदीप घर से कुल्हाड़ी लेकर आया और उसके भाई वेदरतन के सिर व पैर पर वार कर दिए। आरोपी संदीप ने गली में पड़ी ईट से वेदरतन के सिर व मुंह पर कई वार किये। भीड़ को इक्कठी होते देख दोनों आरोपी मौके से भाग गए। आरोपी भागते हुए धमकी देकर गए की आज तो बच गया है आगे से तुझे जान से मार देगे। भाई वेदरतन को उसने इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है। दोनों आरोपियों ने जान से मारने की नियत से उसके भाई वेदरतन के सिर व मुंह पर गंम्भीर चोटे मारी है। इंद्रदेव की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 323,325,308,506,34 के तहत थाना माडल टाउन में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments