Wednesday, September 30, 2026
Newspaper and Magzine


घूमने निकले तीन दोस्तों से मारपीट कर चोट मारने के मामले में पांचवां आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 30, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 30 सितंबर : हथवाला चौकी पुलिस ने गांव राक्सेडा में बैगा रोड पर घूमने निकले तीन दोस्तों के साथ मारपीट कर डंडों व रॉड से चोट मारने के मामले में मंगलवार को फरार चल रहे पांचवें आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुखविंदर निवासी नेवल करनाल के रूप में हुई है।

हथवाला चौकी इंचार्ज एएसआई राजेंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपी सुखविंदर ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके अपने चार साथी आरोपियों सुखदेव, रूप सिंह, करण व गुरमुख निवासी राक्सेडा के साथ मिलकर मारपीट की उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पूछताछ के बाद आरोपी के खिलाफ आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।

उन्होंने बताया कि मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके चारों आरोपियों सुखदेव, रूप सिंह, करण व गुरमुख के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त कार, तलवार, रॉड व दो डंडे बरामद किए जा चुके हैं। पूछताछ में आरोपियों से खुलासा हुआ था कि आरोपी सुखदेव की गौरव के साथ पहले किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी रंजिश के चलते आरोपी सुखदेव ने अपने नामजद साथियों के साथ मिलकर गौरव व उसके दोस्तों के साथ मारपीट कर उन्हें चोट मारने की वारदात को अंजाम दिया।

यह है मामला;
हथवाला चौकी में गांव राक्सेड़ा निवासी प्रशांत पुत्र मनोज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 28 अगस्त की शाम करीब 8:45 बजे वह अपने दोस्त सुनील व गौरव के साथ गांव से बैगा रोड पर घूमने गया था। तीनों घूमते हुए वकील की डेयरी के पास पहुंचे। इसी दौरान गांव की ओर से एक सफेद रंग की हुंडई कार वहां आई। कार से गांव निवासी सुखदेव, राजू, करन, रूपा तथा सुखदेव का जीजा नीचे उतरे। उन सभी के हाथों में तलवार व रॉड थी।
आरोपियों ने कार से उतरते ही गौरव के साथ मारपीट शुरू कर दी। उसने और सुनील ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। आरोपी राजू ने उसके पैर पर रॉड से वार किए। उसने बचाव के लिए शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास लोगों की भीड़ एकत्रित होने लगी तो सभी आरोपी उन्हें चोट मारकर व जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। थाना समालखा में प्रशांत की शिकायत पर बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच व आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments


Leave a Reply