Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत कार्रवाई, एनडीपीए एक्ट व लड़ाई झगड़े के मामलों में पीओ घोषित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at November 19, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 19 नवंबर: पुलिस महानिदेशक (DGP) ओ.पी. सिंह आईपीएस के आदेशानुसार और पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के नेतृत्व में ऑपरेशन ट्रेक डाउन के तहत पानीपत पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को पानीपत पुलिस ने एनडीपीए एक्ट व लड़ाई झगड़े के मामलों में पीओ घोषित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सतीश वत्स ने बताया की थाना औद्योगिक सेक्टर 29 पुलिस ने हिमाचल के कुल्लू जिले के दलास गांव निवासी आरोपी विशाल उर्फ विशु को गिरफ्तार किया। आरोपी विशाल थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मामले में जेल से बेल पर आने के बाद माननीय न्यायायल में निर्धारित तारिखों पर पेश नहीं हुआ। माननीय न्यायालय द्वारा बीते अगस्त माह में आरोपी विशाल उर्फ विशु को पीओ घोषित किया था।
इसी प्रकार पीओ स्टाफ पुलिस टीम ने ज्योति कॉलोनी निवासी आरोपी हर्ष को गिरफ्तार किया। आरोपी हर्ष थाना सेक्टर 13/17 में दर्ज लड़ाई झगड़े के एक मामले में माननीय न्यायालय में निर्धारित तारिखों पर पेश नहीं हुआ। माननीय न्यायालय द्वारा गत 4 नवंबर को आरोपी हरकेश को पीओ घोषित किया था। माननीय न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी हर्ष के खिलाफ थाना शहर में व आरोपी विशाल उर्फ विशु के खिलाफ थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में बीएनएस की धारा 209 के तहत अभियोग दर्ज किया गया था।

उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सतीश वत्स ने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से आरोपी विशाल उर्फ विशु की बेल हो गई और आरोपी हर्ष को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments