Tuesday, January 13, 2026
Newspaper and Magzine


होम गार्ड के जवान ने सड़क पर मिले बैग को उसके असल मालिक को लौटाकर दिया ईमानदारी का परिचय

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 26, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 26 मई 2022, होम गार्ड के जवान ने सड़क पर मिले बैग को उसके असल मालिक को लौटाकर दिया ईमानदारी का परिचय, बैग में मोबाइल फोन, 2 हजार रूपए, एक चैक बुक व अन्य जरूरी कागजात थे।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह ने होमगार्ड के जवान की ईमानदारी की सराहना करते हुए कहा की पुलिस अधीक्षक श्री शशांक कुमार सावन से अनुशंसा कर जवान को सम्मानित करवाया जाएगा।

होमगार्ड के अंशकालिक प्लाटून कमांडर सुभाष को जीटी रोड पर गुरूद्वारे के सामने वीरवार को रोड पर एक बैग पड़ा मिला था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह की मौजूदगी में बैग असल मालिक को लौटाकर होमगार्ड के जवान ने ईमानदारी का परिचय दिया। बैग रिटायर्ड हेड मास्टर शहर मालपुर निवासी बलवान सिंह का था। बैग में मोबाइल फोन, 2 हजार रूपए, एक चैक बुक व अन्य जरूरी कागजात थे। खोया बैग पाकर बलवान सिंह के चेहरे पर खुशी झलक रही थी।

होमगार्ड का अंशकालिन प्लाटून कमांडर सुभाष ट्रैफिक के पूर्व जोन में तैनात होमगार्ड के जवानों को ड्यूटी प्वाइंट पर चैक करते हुए वीरवार को जीटी रोड पर बस स्टेंड से संजय चौक की तरफ जा रहा था। गुरूद्वारे के पास पहुंचने पर रोड की दूसरी और जाने लगा तो एक काले रंग का बैग पड़ा दिखाई दिया। सुभाष ने बैग को उठाकर चैक किया तो उसमें मोबाइल फोन, पैसे व अन्य जरूरी कागजात मिले। वह बैग को लेकर लघु सचिवालय में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विजय सिंह के पास कार्यलय में पहुंचा और बैग मिलने बारे जानकारी दी। इसी दौरान बैग में रखे मोबाइल फोन की घंटी बजी, सुभाष ने फोन उठाकर बात की तो सामने वाले ने अपनी पहचान शहर मालपुर निवासी रिटायर्ड हेड मास्टर बलवान सिंह के रूप में बताते हुए उक्त मोबाइल बैग सहित गुम होने बारे जानकारी दी। बैग के असल मालिक बलवान सिंह को लघु सचिवालय में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह के कार्यालय में बुलाकर उसका गुम हुआ बैग सही सलामत लौटाया गया।

बलवान सिंह किसी निजी काम से गांव से पानीपत रेलवे रोड पर आया हुआ था। काम पूरा होने पर वापिस घर जा रहा था तो रेलवे रोड के सामने सड़क को पार करने के दौरान उनके थैले से बैग गिर गया था। गुम हुआ उसका बैग पाकर बलवान सिंह ने चेहरे पर खुशी का ठीकाना नही रहा इसके लिए बलवान सिंह ने जिला पुलिस का आभार व्यक्त किया।

Comments