किरयाना दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम देने के मामले में नाबालिग सहित दो आरोपी गिरफ़्तार.
BOL PANIPAT : 14 अप्रैल 2022, किरयाना दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम देने के मामले में नाबालिग सहित दो आरोपी गिरफतार.
थाना सनोली प्रभारी इंस्पेक्टर जगजीत सिंह ने बताया थाना सनौली पुलिस ने छाजपुर कला में किरयाना की दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले नाबालिग सहित दो आरोपियो को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिवम पुत्र विनोद निवासी छाजपुर कला व एक की नाबालिग के रूप में हुई। आरोपियो के कब्जे से चोरी की गई राशि में से बचे 7000 रूपए बरामद कर पुलिस टीम दोनो को माननीय न्यायालय में पेश किया वहा से आरोपी शिवम को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
इंस्पेक्टर जगजीत सिंह ने बताया बुधवार को थाना सनौली पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान सनौली रोड पर मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली की सनौली जलालपुर मौड़ पर संद्विगध किस्म का एक युवक किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस देकर आरोपित युवक को काबू कर गहनता से पुछताछ की तो आरोपी ने अपने एक नाबालिग साथी के साथ मिलकर 11अप्रैल की रात गांव छाजपुर में किरयाना की दुकान से नगदी चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। आरोपी शिवम की निशानदेही पर नाबालिग आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया।
चोरी की उक्त वारदात बारे थाना सनौली में नरोतम पुत्र टीटू राम निवासी छाजपुर कला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है.
नरोतम ने थाना सनौली पुलिस को दी शिकायत में बताया था की उसने गांव में घर में किरयाना की दुकान की हुई है। 11 अप्रैल की रात दुकान को बंद कर घर के अंदर सो गया था। अगली सुबह उठकर देखा तो दुकान की खिड़की खुली हुई थी। दुकान के अंदर जाकर देखा तो गला खुला मिला चैक करने पर 30 हजार रूपए नही मिले। अज्ञात चोर रात के समय खिड़की के रास्ते दुकान में घूसकर गले से 30 हजार रूपए चोरी करके ले गए। नरोतम की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी की विभिन्न धाराओ के तहत थाना सनौली में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments