मोबाइल व नगदी चोरी करने के नाबालिग सहित दो आरोपी गिरफ्तार. मोबाइल फोन बरामद.
BOL PANIPAT : 04 जुलाई 2025, बरसत रोड पर युवक को बातों में लगाकर जेब से मोबाइल व नगदी चोरी करने वाले नाबालिग सहित दो आरोपियों को सीआईए वन पुलिस ने वीरवार को सेक्टर 13/17 में हेलीपेड के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान भलस्वा डेयरी समयपुर दिल्ली हाल हनुमान चौक झुग्गी झोपड़ी निवासी अकरम व दूसरे की नाबालिग के रूप में हुई है।
सीआईए वन प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि उनकी टीम को वीरवार को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि संदिग्ध किस्म के दो युवक सेक्टर 13/17 में हेलीपैड के पास घूम रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान अकरम पुत्र इकबाल निवासी भलस्वा डेयरी समयपुर दिल्ली हाल हनुमान चौक झुग्गी झोपड़ी व दूसरे ने अपनी पहचान नाबालिग के रूप में बताई।
गहनता से पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने मिलकर 5 जून को बरसत रोड पर पानी लेकर पैदल जा रहे एक युवक को बातों में लगाकर उसकी जेब से एक मोबाइल, ब्लूटूथ व 600 रूपए चोरी करने की वारदत को अंजाम देने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना तहसील कैंप में गांव टिकर टोला घनगामा अररिया बिहार हाल किरायेदार विकास नगर निवासी नजीम की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया उन्होंने चोरी की नगदी खर्च कर दी और ब्लूटूथ रास्ते में कही गिर गई थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का मोबाइल फोन बरामद कर पूछताछ के बाद नाबालिग आरोपी को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया जहा से उसकी बेल हो गई व आरोपी अकरम को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments